Breaking News
recent

संकल्प रैली की तैयारी पर चर्चा

सवाईमाधोपुर. जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा की अध्यक्षता में डाक बंगला सवाईमाधोपुर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 10 सितंबर को करौली में प्रस्तावित संभागीय संकल्प रैली तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में करौली व प्रदेश से पदाधिकारी पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीना, पूर्व प्रधान मुरारी लाल गुर्जर, शंकरलाल मीना, पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीना, पीसीसी सदस्य बाबूलाल मीना, महिला जिला अध्यक्ष वंदना मीना, संजय बोहरा, देवकरण मीना चौथ का बरवाड़ा, डॉ. अजीज आजाद पीसीसी सचिव, डॉ.मुमताज, टीकाराम मीना जिला परिषद सदस्य आदि मौजूद रहे। कांगे्रस नेता व भामाशाह संतोष दुबे ने सवाईमाधोपुर में जिला कांग्रेस कार्यालय खुलवाने व कार्यालय की समस्त व्यवस्थाओं का खर्च वहन करने की जिम्मेदारी ली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा ने भी उनके इस प्रस्ताव का स्वागत किया। सभी ने मिलकर हर विधानसभा क्षेत्र से पांच-पांच हजार कार्यकर्ताओं को संकल्प रैली में जाने का संकल्प लिया। साथ ही महिला जिला अध्यक्ष वंदना मीणा ने रैली के लिए हर बूथ, गांव-गांव एव ढाणी ढाणी में पीले चावल बांटने की बात कही।


छात्र-छात्राओं को बांटे सहभागिता प्रमाण-पत्र
बौंली. राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित स्वपोषित क्लिक योजना के अंतर्गत सहभागिता प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में एसडीएमसी अध्यक्ष प्रहलाद सैनी, प्रिंसिपल निखिल शर्मा, सदस्य दशरथ शर्मा, ओम कंप्यूटर के डायरेक्टर दीपक गिरि व कम्प्यूटर अनुदेशक नवीन शर्मा आदि उपस्थित रहे। डायरेक्टर दीपक गिरि ने क्लिक योजना की जानकारी दी। स्वपोषित योजना में मॉडल स्कूल के कुल 162 छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर दशरथ राज शर्मा उपस्थित रहे।


मानव निर्माण नहीं तब तक उत्थान नहीं
खण्डार. कस्बे के गणेश माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में मातृ अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान मनोरमा शुक्ला, विशिष्ट अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष छाण लटूर सैनी थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य बजरंग लाल प्रजापत ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महावीर सिंह आर्य ने संस्कार युक्त शिक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि मानव निर्माण नहीं तब तक मानव का उत्थान नहीं हो सकता है। इसके बाद विद्यालय प्रबन्धन की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संरक्षक जगदीश पाठक, अध्यक्ष गजानंद मथुरिया, उपाध्यक्ष रमेश चंद जैन, व्यवस्थापक गिरधर प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा (सेवानिवृत प्रधानाचार्य) सदस्य रवि प्रसाद गर्ग, हंसराज आदि को बनाया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.