Breaking News
recent

राजस्थान में बिक रहे थे 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' लिखे गुब्बारे, पुलिस के हाथ-पांव फूले, फिर...

पाली।

शहर के नागा बाबा बगेची के बाहर बुधवार शाम को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए गुब्बारे बिकने के लिए आने का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने गुब्बारे जप्त किए। इस बारे में गुब्बारा बेचने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। मौके पर भारी भीड़ हो गई। लोगों ने मामले की जांच की मांग की।

पुलिस के अनुसार रात करीब 9:30 बजे बुधवार होने के कारण बगीची पर दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान पता चला कि बगीची के बाहर गुब्बारा बेचने वाले लोग पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे हुए व अन्य पाकिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हुए गुब्बारे बेच रहे हैं। दो-तीन गुब्बारे मंदिर के अंदर भी मिले। इससे हड़कंप मच गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारे जप्त किए साथ ही गुब्बारे बेचने वालों से पूछताछ शुरू की। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्हें खुद को भी जानकारी नहीं है। पुलिस ने आसपास संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा।

पुलिस सभी गुब्बारे लेकर थाने पहुंची। लोगों की बड़ी भीड़ भी थाने पहुंच गई। वहीं बगीची के बाहर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। मामले की जांच जारी है। औद्योगिक क्षेत्र थाना अधिकारी बुधाराम ने बताया कि इस बारे में गंभीरता से पड़ताल की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.