Breaking News
recent

अलवर के गौरी देवी महाविद्यालय में छात्राओं के दो गुटों के बीच हो गया विवाद, एक-दूसरे के खिलाफ की नारेबाजी, जानिए क्यों

गौरी देवी महिला महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में एक गुट ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इन छात्राओं ने कॉलेज का गेट बंद कर दिया और इससे दोनों गुटों में मारपीट की नौबत आ गई। महाविद्यालय का छात्रसंघ महासचिव करिश्मा चौधरी, संयुक्त सचिव मनीषा कुमारी सहित कई छात्राओं ने कॉलेज का मुख्य गेट बंद करके हंगामा किया। इन्होंने छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन का भी बहिष्कार किया। इस दौरान कार्यक्रम के लिए आए अतिथियों को गेट पर ही रोक लिया जिसे छात्रासंघ अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष लता भोजवानी जबरन अंदर ले गई। इसको लेकर दोनों गुटों में तनातनी हो गई और मारपीट की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस व कॉलेज प्रबंधन ने आपसी समझाइश के बाद कॉलेज का गेट खुलवा दिया । नाराज पदाधिकारियो ने कहा कि छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन में उनसे राय तक नहीं ली गई है। उन्हें कार्यालय की चाभी तक नहीं दी गई है।

स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन युवाओं के लिए उपयोगी

जीडी कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह विभाग कार्यावाह कैलाश कल्ला ने किया। इसमें कल्ला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर चलकर ही युवा देश के नव निर्माण में अपना योगदान दे सकता है।
हमें एक साथ मिलकर एकात्मकता के भाव से कार्य करना होगा। यदि हम एकात्मकता से कार्य करते हैं तो किसी भी काम को अधिक ऊर्जा से कर सकते हैं। वर्तमान में युवा अपने मार्ग से भटक गया है। छात्रासंघ अध्यक्ष डिम्पल मिश्रा ने कल्ला का स्वागत किया। पूर्व छात्रासंघ अध्यक्ष लता भोजवानी भी इस अवसर पर उपस्थित थी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नीतू पटेल, प्राचार्य आरसी अग्रवाल, डॉ. रचना असोपा व पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Read More : मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा कल से अलवर में, जिले में CM राजे की 5 सभाएं, जानिए यात्रा का पूरा कार्यक्रम



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.