Breaking News
recent

राजसमंद में रामरेवाड़ी विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण, इंटरनेट सेवाओं को भी किया बंद, भारी पुलिस बल तैनात

राजसमंद। जिले के देवगढ़ में गुरुवार देर रात को चारभुजानाथ की रामरेवाड़ी के दौरान उपजे विवाद के बाद शुक्रवार सुबह से ही हालात तनावपूर्ण बने हुए है। वहीं प्रशासन ने मामला बढ़ता देख शहर में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी। सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कई आलाअधिकारी मौके पर लोगों से समझाइश कर रहे हैं।

दरअसल, देर रात को रामरेवाड़ी के दौरान बाइक टक्कर के बाद विवाद हो गया था। इससे नाराज एक पक्ष के श्रद्वालु देवगढ़ थाने पहुंचे और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे। कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने समुदाय विशेष को जुलूस नहीं निकालने देने की चेतावनी दे दी।

इसके बाद आधी रात को प्रदर्शन कर रहे लोगों की पुलिस की झड़प हो गई। लोगों को तितर—बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद आंसू गैस के गोले भी छोड़े। मामले को शांत करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाइश किया।

बाजार बंद कर किया प्रदर्शन

विवाद के बाद शुक्रवार सुबह से ही पूरा देवगढ़ है आक्रोशित लोग प्रदर्शन कर बाजार बंद कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे लोग जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तारी करने की मांग पर अड़े रहे, साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो समुदाय विशेष का जुलूस नहीं निकलने दिया जाएगा। हालात बिगड़ते देख एसपी भुवन भूषण यादव, एएसपी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने देवगढ़ पहुंचकर लोगों से समझाइश की। इस दौरान अधिकारियों के सामने लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हो और जुलूस का मार्ग बदलने को लेकर अड़े रहे।

इंटरनेट की किया बंद
अधिकारियों से वार्ता के बाद कुछ हल नहीं निकला। मामला बढ़ता देख सुबह 11 बजे राजसमंद शहर में इंटरनेट की सेवाओं को बंद कर दिया गया। मौके पर राजसमंद पुलिस लाइन, 10 पुलिस थानों के जवानों लगाया गया। वहीं एमवीसी व क्यूआरटी के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.