Breaking News
recent

जैसलमेर में इस अभिनेता का मनाया जन्मदिन, अक्षय और बॉबी ने गाया ‘हैप्पी बर्थ डे टू यू...’

जैसलमेर. बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार और बॉबी देओल ने मिलकर सिने खलनायक रणजीत का जन्मदिन सीमावर्ती जैसलमेर में मनाया। ‘हाउसफुल-4’ की शूटिंग के सिलसिले में जैसलमेर से करीब 20 किलोमीटर दूर सम मार्ग स्थित सितारा होटल में अक्षय कुमार, बॉबी देओल सहित फिल्म के सितारे यहां आए हुए हैं। जानकारी के अनुसार गत मंगलवार को अनुभवी कलाकार रणजीत का जन्मदिन था। इस मौके पर होटल के प्रांगण में केक काट कर जश्न मनाया गया। अक्षय व बॉबी देओल के साथ फिल्म में काम कर रहे अन्य सितारे रितेश देशमुख तथा निर्देशक साजिद खान ने भी रणजीत को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग में भाग लेने के लिए रितेश देशमुख, रणजीत और मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर भी यहां पहुंच चुके हैं।
...बस से उतरे अक्षय व बॉबी
इधर, बुधवार को होटल में फिल्म की शूटिंग में एक बस में सवार होकर अक्षय कुमार और बॉबी देओल वहां पहुंचते हैं तथा नीचे उतरकर कुछ संवाद बोलते हैं। फिल्म की शूटिंग दिन-रात चल रही है। इसमें कुछ दृश्य आउटडोर तो बाकी इनडोर के बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म में यहां संभवत: शादी समारोह तथा पार्टी के कई दृश्य फिल्माए जा रहे हैं।

भाजयुमो मण्डल की बैठक का हुआ आयोजन
मोहनगढ़ कस्बे के आईनाथ मन्दिर में बुधवार को सांयकाल के समय भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। मीडिया सहप्रभारी चैनसिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष मनोहरसिंह के निर्देशानुसार व मण्डल अध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी के नेतृत्व में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें मगसिंह सुल्ताना को महामंत्रीए लीलुसिंह सांखला को उपाध्यक्ष, गणेशाराम व सायफ सांवरा को मंत्री, झब्बरसिंह भुट्टा को मीडिया प्रभारी, चैनसिंह सौलंकी को सहप्रभारी, दुर्जनसिंह पारेवर को उपाध्यक्ष, नरेन्द्रसिंह सौलंकी को प्रवक्ता व मनोज माली को मीडिया सहसंयोजक का कार्यभार दिया गया। बैठक में जोधपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। नए पदाधिकारियों को संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। बैठक में विक्रमसिंह, आईदानसिंह, दौलतसिंह, आसुसिंह, लीलाधर, विशाल खत्री, भीमसिंह, गोरधनसिंह मंधाए, गिरधरसिंह, श्यामसिंह, हरिसिंह आदि उपस्थित थे। मगसिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.