Breaking News
recent

जालोर के युवाओं के बॉलीवुड की तरफ बढ़ रहे कदम

जालोर. जालोर के उभरते युवा कलाकार ने ना केवल एशिया में अपने हुनर का डंका बजाया है, बल्कि अब बॉलीवुड में भी नामी सितारों के साथ कोरियोग्राफी कर जालोर की पहचान बढ़ाई है।
महज 20 वर्ष की उम्र में ही जालोर निवासी साहिल खान डायर बच्चों को डांस भी सिखाते हैं और इसी हुनर के चलते साहिल ने बीते साल थाईलेंड में हुए वल्र्ड हार्मोनी पप्पेट्स शो में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर टीम इंडिया को खिताब दिलवाया था।
अब इसके बाद हाल ही में राजस्थान में शूट हुई बॉलीवुड कॉमेडी मूवी हाउसफुल-४ में बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान के साथ असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया है। इस मूवी की शूटिंग पूरी हो चुकी है और दीपावली के आस पास यह रिलीज होगी। प्रोड्यूसर साजिद नडिय़ादवाला व डायेक्टर साजिद खान के निर्देशन में बनी हाउसफुल-4 मूवी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, बॉबी देऑल, ऋतेष देशमुख, अभिनेत्री कृति सेनोन, कृति करबंदा, पूजा होगड़े व बोमन इरानी समेत कई कलाकारों ने काम किया है।
ऑटो चालक हैं पिता
बचपन से ही साहिल को डांस का काफी शौक रहा है और उसके इसी शौक के चलते उसने एक के बाद एक कामयाबी हासिल की।मध्यम वर्गीय परिवार में पले-बढ़े साहिल के पिता सुलेमान डायर पेशे से ऑटो चालक हैं, लेकिन बेटे की खुशी के लिए उन्होंने उसका पूरा साथ दिया। साहिल फिलहाल जालोर कॉलेज से बीए फाइनल कर रहा है और एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को डांस भी सिखाता है। इसके अलावा शहर में उसकी खुद की डांस क्लास भी चल रही है। जहां कई बच्चे उसके पास डांस सीखने आते हैं।
बनाई जालोर की पहचान
बॉलीवुड मूवी हाउसफुल-4 में असिस्टेंट कोरियोग्राफर का काम करने से पहले साहिल बालाजी टेलीफिल्म के 'चंद्रनंदिनीÓ सीरियल में कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा गुजरात के बड़ोदरा में हुए राष्ट्र स्तरीय अंडरग्राउंड डांस कम्पीटिशन में भी साहिल ने पहला स्थान प्राप्त कर जालोर का नाम रोशन किया। साहिल का कहना है कि अब वह इंटरनेशनल कम्पीटिशन की तैयारी कर रहा है और उसे उम्मीद है उसे कामयाबी जरूर मिलेगी।
इनका कहना...
हाल ही में बॉलीवुडमूवी हाउसफुल-4 की शूटिंग पूरी हुई है। राजस्थान में शूटिंग के दौरान नडिय़ादवाला एंड ग्रांडसन एंटरटेनमेंट कम्पनी की ओर से फिल्म में असिस्टेंट कोरियोग्राफर के लिए मुझे मौका मिला। इसके बाद बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान के निर्देशन में काम किया।
- साहिल खान डायर, युवा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.