अजमेर.
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का स्थाई कुलपति तलाशने के लिए सर्च कमेटी का गठन हो गया है। कमेटी की बैठक इसी महीने होगी। फिलहाल कुलपति पद के आवेदन जारी हैं।
प्रो. विजय श्रीमाली का बीती 21 जुलाई को निधन होने के बाद से महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति नहीं है। बांसवाड़ा के गोविंद गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी फिलहाल अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाले हुए है। विश्वविद्यालय ने 15 सितम्बर तक कुलपति पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत 70 वर्ष से कम उम्र, दस साल का अध्यापन और शोध और किसी प्रशासनिक संस्थान में कामकाज का अनुभव रखने वाले प्रोफेसर-शिक्षाविदों का आवेदन करना जारी है।
बनाई सर्च कमेटी
कुलपति सर्च कमेटी का गठन पूरा हो चुका है। कमेटी में राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. के. कोठारी राज्य सरकार के प्रतिनिधि, यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. वेद प्रकाश राजभवन के प्रतिनिधि बनाए गए हैं। इसी तरह कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. बी. बी. छीपा मदस विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल द्वारा नामित प्रतिनिधि और प्रो. जी. सी. सक्सेना यूजीसी के प्रतिनिधि बनाए गए हैं। कमेटी जल्द आवेदनों पर विचार कर तीन या पांच नाम का पैनल बनाकर सरकार और राजभवन को सौंपेगी।
अब तक यह रहे कुलपति
प्रो. रामबलि उपाध्याय, प्रो. कांता आहूजा, डॉ. पी. एल. चतुर्वेदी, प्रो. डी. एन. पुरोहित, प्रो. एम. एल. छीपा, प्रो. भगीरथ सिंह, प्रो. रूपसिंह बारेठ, प्रो. कैलाश सोडाणी और प्रो. विजय श्रीमाली
जीसीए-चौराहे को बनाया छावनी
पुलिस ने जीसीए-चौराहे पर सबसे ज्यादा इंतजाम किए। यहां सेंट एन्सलम्स स्कूल पर ही बेरीकेड लगाने से विद्यार्थी चौराहे तक नहीं पहुंच सके। इसी तरह ब्यावर रोड पर एनसीसी कार्यालय, लाल फाटक और मार्टिंडल ब्रिज पर बेरीकेडिंग लगाई गई। इससे आवाजाही के लिए चौराहा बिल्कुल खुला रहा।
मीडिया कर्मी भी बाहर
राजकीय कन्या महाविद्यालय में मीडिया कर्मियों को मुख्य भवन से बाहर भेज दिया गया। सबको मुख्य सडक़ पर बैठना पड़ा। जबकि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, दयानंद कॉलेज, एसपीसी-जीसीए और अन्य कॉलेज में मीडिया को परिसर में बैठाया गया।





No comments:
Post a Comment