Breaking News
recent

मिनी सचिवालय के बाहर नारेबाजी

गंगापुरसिटी . राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना पर सपोटरा में हुई फायरिंग के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने व डॉ. मीना को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग को लेकर सर्वसमाज के लोगों ने मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन कर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में कहा कि मंगलवार को डॉ. मीणा अमित शाह के दौरे को लेकर सपोटरा क्षेत्र में लोगों को पीले चावल बांटने गए थे। इस दौरान अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया। इससे मीणा बाल-बाल बचे। इससे पहले भी डॉ. मीणा पर हमला हो चुके हैं। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उनकी सुरक्षा को देखते हुए उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई जाए और जिन लोगों ने फायरिंग की है, उन लोगों को जल्द गिरफ्तार कर सजा दिलवाई जाए। इस दौरान मिनी सचिवालय पहुंचे लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने वालों ने कहा कि कुछ लोग डॉ. मीना के बढ़ते कद से बौखलाए हुए हैं। इस दौरान चुनावों को देखते हुए उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देने की मांग की गई।

इस दौरान अनन्त बडीला, मनजीत, दीपक गढ़ी, रामनिवास मीना, दिनेश सांगरवासा, गुड्डी, महेन्द्र सिंह, मीरा देवी, राकेश, सावित्री, मनोज मीना, विकास, नसरुद्दीन, बहादुर, अंकित, गोविंद शर्मा एवं महेश सैनी आदि मौजूद रहे।
एसडीएम को ज्ञापन


बामनवास. राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना पर हुई फायरिंग के आरोपितों की गिरफ्तारी तथा उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि करौली में जनसंपर्क के दौरान डॉ. मीना पर समाजकंटकों ने हत्या के उदे्श्य से हमला किया।

चालक की सूझबूझ से अनहोनी टल गई, लेकिन पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से भविष्य की सुरक्षा को देखते हुए डॉ. मीना को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराए जाने की गुहार की है। ज्ञापन देने वालों में केदालाल मीना, अजय मीना, गिर्राज प्रसाद मीना, ज्ञानसिंह गुर्जर, बनेसिंह गुर्जर, बजरंग लाल, नमोनारायण, दिलखुश, विकास एवं बनवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.