Breaking News
recent

शिक्षा से अपना अंधविश्वास को मिटाएं

रामसर. रामसर ब्लॉक की पंचायत समिति स्तरीय प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को राउप्रावि कानाणी मेघवालों की ढाणी इंद्राई में उद्घाटन हुआ। इस दौरान मुख्य आतिथ्य पूर्व मंत्री अमीन खान ने व्यक्तित्व विकास में शिक्षा व खेल का महत्व बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल ने खेलों में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही।

उन्होंने मृत्युभोज, नशावृत्ति रोकने की अपील की। बीईईओ पन्नाराम चौधरी ने अनुशासन से खेलने की प्रेरणा दी। शिक्षाविद् कमलसिंह राणीगांव ने बच्चों को शिखर पर पहुंचने के लिए अच्छी शिक्षा व अंधविश्वास से दूर रहने की बात कही। इस दौरान शिक्षक छगनसिंह लूणू, सियाणी सरपंच नथीदेवी, पूर्व सरपंच रुघाराम चौधरी, पीईईओ चुतराराम चौधरी, जूंझारसिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

आयोजन सचिव रूपाराम तंवर ने बताया कि रामसर पंचायत समिति के 25 ग्राम पंचायतों के कबड्डी, खोखो, जिम्नास्टिक ऐथलेटिक्स में 300 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन राणसिंह भदरू ने किया। शिक्षक भैराराम भाखर, बाबूदान चारण, केवलराम जयपाल, जैसलाराम मेघवाल, मेघाराम चौधरी, गन्नीखान हालेपोतरा, अमेदाराम सियाग, केसराराम चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

दानदाताओं का किया सम्मान
कार्यक्रम में सहयोग करने वाले दानदाता राऊआणी सेजू परिवार, हिमताराम चौधरी, हरिश सेजू, रूपसिंह सोढा, जेठाराम राव, निम्बाराम सुथार, मोहनलाल सेजू, सरूपसिंह राठौड़, शंकराराम सेजू की ओर से ढाई लाख रुपए का सहयोग करने पर मुख्य अतिथि ने साफा पहनाकर सम्मान किया।

और इधर...

खोखसर कुएं पर लगी मोटर, गायों को मिला पानी

गिड़ा. खोखसर पंचायत के ग्रामीण व पशुधन बीते पंद्रह दिन से पेयजल समस्या से जूंझ रहे थे। यहां स्थित कुएं पर लगी मोटर खराब होने से गांव में पेयजल संकट खड़ा हो गया था। यहां के मवेशी पानी के लिए भटक रहे थे। इसको लेकर राजस्थान पत्रिका ने समाचार प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकृषित किया। इस पर जिम्मेदारों ने तुरंत कार्मिकों को भेज मोटर ठीक करवा पानी की आपूर्ति सुचारू की गई। हालांकि अभी हीरा की ढाणी पाइप लाइन से आपूर्ति अब भी बाधित है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.