बीकानेर/खाजूवाला। खाजूवाला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय 16बीडी के बाहर नहर से आने वाले पानी के लिए बनाए गए चेंबर में 3 वर्षीय बच्ची गिर जाने से घायल हो गई, जिसे खाजूवाला के स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को बीकानेर रेफर कर दिया।
3 वर्षीय बच्ची जयराना के पिता सोमनाथ ने बताया कि 16बीडी के राजकीय स्कूल के मुख्य गेट के पास बने गांव में आने वाले डिग्गी पेयजल के लिए चेम्बर ऊपर से टूटा व पुरा खुला होने के कारण आए दिन हादसे होने की आशंका बनी रही हैं। ऐसे ही आज स्कूल की छूटटी होने के बाद सभी बच्चे अपने अपने घर जा रहे थे कि मेरी बच्ची अचानक इस पानी से भरे चेम्बर मे गिरी गई। जिससे बच्ची के शरीर में पानी चला गया। बाद में बच्ची को निजी वाहन के द्वारा खाजूवाला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्स डा पुनाराम रोझ व अमित पेङीवाल ने बच्ची की हालात को गम्भीर मानते हुए बीकानेर रेफर कर दिया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय 16बीडी के अध्यापक लक्ष्मणराम ने बताया कि विद्यालय के नजदीक बने चेम्बर के बारे में इससे पहले भी ग्रामीणों व सरपंच को अवगत करवाया गया, लेकिन कोई भी इसकी ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बच्ची के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार इसी चेम्बर में लगभग 6 माह पहले भी बच्चे के गिरने की घटना हो चुकी हैं।
अब देखना ये है कि इस खुले चेम्बर को किसके द्वारा और कब तक सही करवाया जाता है कि आगामी दिनों को कोई औरर अनहोनी न हों।
वहीं दूसरी ओर... आगामी माह में देंगे चयनित बच्चों को कृत्रिम अंग उपकरण
चूरू। समग्र शिक्षा अभियान चूरू की ओर से राजकीय शारदा उप्रावि स्कूल में लगे जिला स्तरीय मेडिकल कम फंक्शनल असेसमेंट शिविर में दूसरे दिन शनिवार को भी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर प्रभारी अशोक सिंह शेखावत ने बताया कि शिविर में आए राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से 12 में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उनके प्रमाण पत्र बनाए गए। चयनित बच्चों को आगामी माह में लगने वाले शिविर में जरूरत के मुताबिक श्रवण यंत्र, शिक्षण सामग्री करेक्टिव सर्जरी, लो विजन उपकरण आदि वितरित किए जाएंगे। शिविर में जिला स्तरीय चिकित्सक दल के साथ भारतीय कृत्रिम अंग उपकरण निर्माण संस्थान कानपुर के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का परीक्षण किया। एडीपीसी गोविंद सिंह राठौड़ ने शिविर का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शिविर में दूसरे दिन सुजानगढ़, रतनगढ़, बीदासर व सरदारशहर के विद्यार्थी भाग लेंगे। शिविर में डा. महावीर प्रसाद, डा. शशिधर डा. देवेंद्र, अनवरअली टाक, प्रेम प्रकाश व अमित सारावग आदि ने सेवाएं दीं। एलिम्को के प्रतिनिधि सुनील सिंह, डा.दीप्ति रंजन व डा. अरुण यादव ने भी सेवाएं दी।





No comments:
Post a Comment