Breaking News
recent

बच्चे कहते रहे अंकल बस को पानी में मत निकालो लेकिन चालक ने...

मावण्डा। मावण्डा रेलवे स्टेशन के समीप बालाजी नगर में बने रेलवे अण्डरपास में भरे बरसात के पानी में गुरुवार को सुबह एक स्कूल बस फंस गई। जिससे घंटों करीब 80 बच्चों की सांसे सासत में अटकी रही। बस फंसने के बाद पानी धीरे-धीरे बस की सिटों के नीचे भरने से स्कूली बच्चों ने शोर मचाना शुरु कर दिया।

जैसे ही बच्चों की ग्रामीणों को चीख पुकार सुनाई दी तो मौके पर दौडक़र आए तथा दो सीढिय़ां लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद एक-एक बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। स्कूली बच्चों ने बताया कि हर साल इस अण्डर पास में पानी भरने से उनकी शिक्षा बाधित होती है।

व्यापारी को बनाया बंधक, अवैध सबंधों में फंसाने का बुन डाला जाल, पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी

बच्चों ने यह भी बताया कि उन्होने बस चालक को मना किया था कि पानी ज्यादा है बस को अण्डर पास में ना लेकर जाये। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि जब यह अण्डर पास निर्माणाधीन था जब से लेकर अब तक वे जनप्रतिनिधियों, रेलवे प्रशासन व स्थानीय प्रशासन को लिखित में अवगत कराते रहे हैं बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हुआ। डॉक्टर मक्खन लाल ने बताया कि शासन व प्रशासन का बहुत बुरा हाल है जनहित में कोई भी कार्य कर खुश नहीं है। गत दिनों इसी अण्डरपास में एक एम्बुलेस भी फंस गई थी।

राफेल डील पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां, वाटर कैनाल से फेंका पानी

राजस्थान का रण: जिन बूथों ने दिया बंपर वोट, उनकी हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान

Viral Video : मिट्टी का फव्वारा देख लोग हो रहे अचम्भित, कोई बता रहा चमत्कार कोई कुछ और

VIDEO सीकर : लोहार्गल परिक्रमा के श्रद्धालुओं पर बरपा कहर, तीन की मौत, 10 घायल

Sikar के युवक साथ 6 माह तक Live-In Relationship में रही नागौर की युवती, अब यूं बयां की खौफनाक



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.