नाथद्वारा. सडक़ों पर घूमते मवेशियों को पकडऩे के लिए स्थानीय जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के द्वारा उपखंड अधिकारी, नगरपालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष कांतिलाल धाकड़ के नेतृत्व में मंत्री रमेश सोनी, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश पगारिया, कमलेश धाकड़, विकास सामोता, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष विनोद बोहरा, धर्मेश बाफना, मदन ओस्तवाल, राजेन्द्र सामोता, बाबूलाल बाफना, ललित पोरवाल, फतहलाल बोहरा, सुरेन्द्र सिंघवी, पार्षद मनीष राठी, मनीष सुराणा आदि ने ज्ञापन सौंपा।
यहां सडक़ पर घूम रहे मवेशी बने परेशानी

इधर, बिजली की लुकाछीपी बढ़ा रही दिक्कत
चारभुजा. तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बिजली की लुकाछीपी से ग्रामीणों के साथ ही व्यवसाइयों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में गत दिनों लगातार बिजली गुल रहने से कामकाज भी प्रभावित हुए। विद्युत की आंखमिचौनी लगातार चलती रही। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बिजली के उपकरणों के खराब होने की आशंका बनी हुई है। चारभुजा व्यापार संघ के अध्यक्ष गिरधारीलाल सेवक, पूर्व सरपंच हीरालाल गुर्जर, प्रकाश वैष्णव, प्रवीण पालीवाल, भैरूलाल सोनी ने बताया कि राज्य सरकार 24 घण्टे सप्लाई का दावा कर रही है, जबकि वास्तविकता में पन्द्रह घण्टे भी आपूर्ति निर्बाध नहीं हो रही। इसको लेकर कई बार एवीवीएनएल अधिकारी, कर्मचारियों को शिकायत की पर कोई समाधान नहीं हो पाया। इसको लेकर ग्रामीणों ने जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में एवीवीएनएल चारभुजा के सहायक अभियन्ता सुरेन्द्र सैनी ने बताा कि मोखमपुरा 33 केवी लाइन में फॉल्ट से एवं बारिश के चलते कुछ व्यवधान आया, जिसे जल्द सुचारू कर दिया जाएगा।
सडक़ पर पसरा गंदा पानी, राहगीर परेशान
पीपली आचार्यान. ग्राम पंचायत पीपली अहिरान के वार्ड संख्या 4 में नालियों के अभाव में घरों का गन्दा पानी रास्ते पर फैल रहा है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां घरों के बाहर पानी की निकासी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। गन्दा पानी घरों के बाहर ही भरा रहने एवं बरसात का मौसम होने से ज्यादा परेशानी हो रही है। पीपली अहिरान से मेघाखेड़ा जाने वाला यही कच्चा रास्ता है। ग्राम पंचायत द्वारा हाल ही में बरसात के पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाया लेकिन नाला निर्माण कार्य की वजह से रास्ते में बहुत बड़े बड़े खड्ढे हो गए हैं। सरपंच हरिराम सालवी ने बताया कि उक्त वार्ड में नाली निर्माण का प्रस्ताव ले रखा है। शीघ्र ही नाली निर्माण का कार्य शुरू करवाएंगे।

No comments:
Post a Comment