सवाईमाधोपुर- छात्र संघ चुनाव में खड़े प्रत्याशियों को राजनीति का नया अनुभव भी मिला। वे सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदाताओं के सामने हाथ जोड़कर व झुककर मतदान की मनुहार करते नजर आए। इस बीच तेज धूप में वे पसीने से लतपथ हो गए थे। बीच में वे सड़क पर बैठकर ही सुस्ताने का प्रयास भी करते रहे। पीजी कॉलेज में प्रत्याशी कतारबद्ध होकर मतदान करने के लिए छात्रों से हाथ मिलाकर तथा छात्राओं से हाथ जोड़कर कहते दिखे की बहनजी ध्यान रखना। हालांकि मतदान कर वापिस लौटते समय मतदाताओं की ओर मुड़कर किसी ने नहीं देखा।
समूह में आए मतदान करने
यहां पीजी कॉलेज में मतदान के लिए प्रत्याशी वाहनों से लेकर आए। इस दौरान उन्हें अधिकांश मतदाता समूह में मतदान करने आए। एक-एक मतदाताओं को घर से निकालने में प्रत्याशियों के समर्थकों ने ताकत लगा दी।
पीजी कॉलेज में 40.79 प्रतिशत मतदान
पीजी कॉलेज में सुबह 8 बजे सुबह ग्यारह बजे तक मतदान धीमी गति से चलता रहा। ग्यारह बजे बाद मतदान में तेजी आई। सुबह नौ बजे तक 153 ने मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद सुबह ग्यारह बजे तक 1103 मतदाताओं, 12 बजे तक 1718 तथा दोपहर एक बजे तक 2180 मतदाताओं ने मतदान किया। कॉलेज में कुल 5344 मतदाता थे। ऐसे में पीजी कॉलेज में 40.79 प्रतिशत मतदान हुआ।
14 वाहन पकड़े , मतदान के बाद छोड़े
छात्र संघ चुनाव के तहत सुबह साढ़े सात बजे बजरिया व शहर की ओर से चुनाव के पोस्टर व बैनर लगे चौपहिया वाहनों को पुलिस ने हम्मीर ब्रिज व कोतवाली थाने के सामने रोक लिया। उसमें से मतदाताओं को उतारक अन्य वाहनों से भिजवाया। इस दौरान मानटाउन थाना पुलिस ने 8 तथा कोतवाली पुलिस ने 6 वाहनों को पकड़ा। मतदान के बाद पुलिस ने वाहनों को छोड़ दिया।
मतगणना 11 को
पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरलाल मीणा ने बताया कि छात्र संघ चुनाव की मतगणना 11 सितम्बर को होगी। मीणा ने बताया कि सुबह 11 बजे पीजी कॉलेज परियर में मतगणना शुरू होगी। इसके बाद चुनावपरिणाम की घोषणा व विजयी उम्मीदवारों को शपथ दिलाने का कार्यक्रम होगा।





No comments:
Post a Comment