Breaking News
recent

सिंचाई का पानी नहीं मिलने पर किया विरोध प्रदर्शन

नाचना. भारेवाला क्षेत्र की सेखूवाली वितरिका व सुमार माइनर में किसानों को वरियता का सिंचाई का पानी नहीं मिलने पर उन्होंने चारणवाला ब्रांच की 0 आरडी पर विरोध प्रदर्शन किया। भारेवाला क्षेत्र के चारणवाला ब्रांच 0 आरडी से निकली सेखूवाली वितरिका व सुमार माइनर में वरियता का सिंचाई का पानी प्रवाहित नहीं किए जाने से खेतों में खड़ी फसलें नष्ट होने के कगार पर है। किसानों की बारियां पिट रही है। रविवार को बड़ी संख्या में किसान 0 आरडी हेड रेग्युलेटर पहुंचे तथा यहां धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि 0 आरडी से मेराबखां वितरिका, सेखूवाली वितरिका व सुमार माइनर पर एक साथ पानी प्रवाहित किया जाता है। शनिवार को तीनों नहरों में पानी प्रवाहित किया जाना था, लेकिन सेखूवाली वितरिका व सुमार माइनर में रविवार की शाम तक भी पानी नहीं छोड़ा गया। ऐसे में सैंकड़ों किसानों की बारियां पिट गई है। जिससे उनकी फसलें नष्ट हो रही है। उन्होंने किसानों को उनके हक का पूरा पानी दिलाने की मांग की है।
पानी की आवक कम
चारणवाला ब्रांच के 0 आरडी से निकली मेहराबखां वितरिका, सेखूवाली वितरिका व सुमार माइनर में एक साथ पानी प्रवाहित किया जाना था, लेकिन इन्दिरा गांधी नहर से पानी की आवक कम हुई। मंगलवार को सुबह इन नहरों में पानी प्रवाहित कर दिया जाएगा।

मनेरगा का नहीं मिला भुगतान, श्रमिक परेशान
नाचना (पोकरण). क्षेत्र में मनरेगा के तहत महिला श्रमिकों को भुगतान नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है। महिला श्रमिकों ने बताया कि रावली नाडी पर एक पखवाड़े तक मजदूरी की गई थी। जिसका उन्हें अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है। इसी प्रकार कई महिला श्रमिकों को गत वर्ष के 100 दिन की मजदूरी का भी भुगतान नहीं हुआ है। गंगा, तीजोदेवी, गुमी, चंदा, गुड्डी, कमला, धूड़ीदेवी, लूणीदेवी सहित श्रमिकों ने जिला कलक्टर को एक ज्ञापन प्रेषित कर मनरेगा भुगतान करवाने की मांग की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.