पीपलदा. पिछले दिनों लालसोट सवाईमाधोपुर मेगा हाइवे के बीच काकरिया पेट्रोल पम्प के पास लोडिंग वाहन की टक्कर में मृतक दम्पती के आश्रितों को चन्दा एकत्र कर सहायता राशि गुरुवार को सौंपी। लोगों ने 71 हजार राशि एकत्रित की। लोगों ने बताया कि यह राशि बच्चों की शिक्षा व पालन पोषण के लिए दी गई है।
खण्डार में बिजली बंद रहेगी
सवाईमाधोपुर. कस्बे में रामेश्वर मोड़ पर 132 सब ग्रिड पावर स्टेशन पर मरम्मत के कार्य के चलते इससे जुड़े 33 केवी जीएसएस पर बिजली सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता अशोक कुमार मीणा ने दी।
पूजा अर्चना कर की खुशहाली की कामना
रवांजना चौड़. रवांजना चौड़ व क्षेत्र के खिजूरी गांव में गुरुवार को हीरामन बाबा का मेला लगा। पशुपालकों व किसानों के लोक देवता हीरामन बाबा के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने बाबा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली व पशुओं को बीमारी से बचाव की कामना की। बाबा के पूजा अर्चना कर खीर पुए का भोग लगाया व प्रसादी बांटी।
रावणा राजपूत समाज की बैठक 16 को
बाटोदा. रावणा राजपूत विकास समिति सवाईमाधोपुर के जिला कार्यकारिणी व तहसील कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को होंगे। जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह कितावत ने बताया कि रावणा राजपूत समाज सवाईमाधोपुर के जिला कार्यकारिणी व तहसील कार्यकारिणी के विस्तार के लिए सवाई माधोपुर स्थित एक होटल में चुनाव होंगे। 23 सितंबर को जयपुर के विद्याधर नगर स्थित समाज के छात्रावास में आइफा हीरो मेजर दलपत सिंह जयंती के अवसर पर होने वाली आमसभा को लेकर चर्चा होगी तथा विधानसभा चुनाव में समाज की भूमिका पर मंथन किया जाएगा।
भंडारे का आयोजन
सूरवाल. अजनोटी में हीरामन बाबा धार्मिक स्थल पर गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक दीया कुमारी थी। अध्यक्षता मीना समाज के जिलाध्यक्ष बंशीलाल मीना ने की। विशिष्ट अतिथि जसकौर मीना उपस्थित थीं।
भजन संध्या आज, भंडारा कल
भगवतगढ़. कस्बे में 25वीं रामदेवरा महाराज की पैदल यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महर्षि बालीनाथ मंदिर समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। बालीनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रभुदयाल ठेकेदार एवं रामफूल तिलकर ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे भजन संध्या होगी। भजन संध्या में अंकित दीवाना एण्ड पार्टी, भारती एण्ड पार्टी तथा रामदेवरा म्यूजिकल गु्रप के कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम से जुड़े दिनेश तिलकर ने बताया कि शनिवार को भंडारे का आयोजन होगा।





No comments:
Post a Comment