गोठरा. क्षेत्र के अडूदा व धूलवास गांव के बाशिंदे रास्तों में जमा कीचड़ की समस्या से त्रस्त हैं। लम्बे समय से चली आ रही इस परेशानी के समाधान के प्रति ग्राम पंचायत गंभीर नहीं है।
अडूदा के ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत को गांव में कीचड़ की समस्या के लिए कई बार मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराने के बाद भी समस्या समाधान के प्रयास नहीं किए जा रहे, ग्राम पंचायत के प्रति ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा गांव में ना सडक़ और ना ही नाली निर्माण कराया है, जिससे रास्तों में कीचड़ जमा है। कीचड़ के कारण मच्छर पनप रहे हैं। लोग मौसमी बीमारियों से भी ग्रसित रहते हैं।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत बूकना के धूलवास गांव में ग्राम पंचायत व सार्वजनिक निर्माण विभाग की उदासीनता के चलते पूरे धूलवास गांव की मुख्य सडक़ कीचड़ से अटी है। वहीं सडक़ के गड्ढों में गंदा पानी भरा है।
ग्रामीण गोविन्द सिंह, हेमन्त वशिष्ठ, भानूप्रताप सिंह, विनोद प्रजापत, लखनलाल मीना, उदय मीना आदि का कहना है मुख्य सडक़ मार्ग पर कीचड़ होने से राहगीर फिसलकर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। सरपंच व सार्वजनिक निर्माण विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
प्रेरकों को आर्थिक परेशानी
मासलपुर. साक्षरता मिशन के प्रेरकों की मार्च माह से सेवाएं बंद करने से उन्होंने आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। प्रेरक कुलदीप व्यास, छोटेलाल माली, अनीता मीना आदि ने बताया कि सत्र २०१३ से २००० रुपए प्रति माह के अल्प मानदेय में कार्य किया था। उन्हें नियमितिकरण की उम्मीद थी, लेकिन मार्च २०१८ से उनकी सेवाएं ही बंद कर दी गई। उनका मानदेय भी अटका हुआ है। सेवाएं बंद होने के बाद अब आर्थिक परेशानी के साथ रोजगार की समस्या भी चल रही है। प्रेरकों ने सेवाएं शुरू कराने की मांग की है।
48 पव्वों सहित एक गिरफ्तार
लांगरा. पुलिस ने ४८ पव्वों के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपित पप्पू पुत्र नारायण निवासी खिरकारी गुरदह को गिरफ्तार किया है।





No comments:
Post a Comment