Breaking News
recent

फिर हाइवे पर हादसा, दो भैंस मरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से करेंगे शिकायत

पाली/रायपुर मारवाड़.

सुमेरपुर से सेंदड़ा तक रोजाना फोरलेन पर ७० लाख रुपए की टोल वसूल करने वाली टोल कम्पनी की आंख हादसे के तीन दिन बाद भी नहीं खुली। ऐसे में फोरलेन पर मवेशियों का राज बरकरार है।
शुक्रवार को झाला की चौकी के निकट अज्ञात वाहन की चपेट से दो भैंस की मौत हो गई। लगातार तीसरे दिन से हाइवे पर हादसों का क्रम मवेशियों के कारण जारी है। गायों व सांड हाइवे पर खुले घूम रहे हैं। प्रशासन ने भी इस पर कोई कदम नहीं उठाया। अब गोभक्त भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से शिकायत कर गायों के बुरे हाल व हो रहे हादसों के बारे में बताएंगे।
प्रशासन व कम्पनी में तालमेल नहीं
फोरलेन पर बर के निकट तीन दिन पूर्व ट्रोलों की चपेट से छह सांड की मौत हो गई थी और १३ घायल हो गए थे। हादसे के बाद लगातार मांग उठ रही है कि फोरलेन पर मवेशियों को हटाया जाए। इससे हादसों में कमी आएगी। टोल कम्पनी के प्रोजेक्ट हैड शैलेष शुक्ला पहले ही इस जिम्मेदारी से मुंह मोड़ चुके हैं। इधर, जिला प्रशासन व टोल कम्पनी में तालमेल की कमी के कारण मवेशी नहीं हट रहे हैं। रायपुर क्षेत्र में यह लगातार तीसरा हादसा है। इससे परेशान
रायपुर व बर क्षेत्र के गोभक्त प्रशासन ने टोल वसूली बंद करने की मांग कर चुके हैं। अब वे एक दिन बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से इसकी शिकायत करेंगे। गोभक्तों ने पत्रिका को बताया कि अमित शाह से पाली में गोवंश की दुर्दशा, इससे हो रहे हादसे, जिला प्रशासन व टोल कम्पनी की लापरवाही के बारे में शिकायत की जाएगी। साथ ही मवेशी नहीं हटने तक टोल बंद की भी मांग की जाएगी।
जिला प्रशासन से बात करेंगे
टोल कम्पनी व जिला प्रशासन के बीच आगामी बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। वैसे हाइवे पर मवेशी हटाने का काम प्रशासन करता है। टोल कम्पनी उनके साथ सहयोग में शामिल है।
एनके मिश्रा, प्रोजेक्ट हैड, एनएचएआइ, जोधपुर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.