Breaking News
recent

बालिका शिक्षा पर दिया जोर

सवाईमाधोपुर. संसदीय सचिव गोठवाल ने चौथ का बरवाड़ा पहुंच चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला में जाट समाज की बैठक ली। इस दौरान संसदीय सचिव गोठवाल ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। वहीं जाट समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ मिलजुलकर पार्टी हित में कार्य करने का संदेश दिया। इसी प्रकार वे रविवार सुबह नौ बजे गंभीरा में गौरवपथ का शिलान्यास,10 बजे रवंाजना चौड़ में 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण, साढ़े दस बजे रवांजना डुगंर में गौरवपथ का शिलान्यास, 11 बजे पीपलवाड़ा में जलयोजना एवं तेजाजी मेला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।


51 हजार लड्डूओं का लगेगा भोग
सवाईमाधोपुर. शिवाड़ कस्बे में अनंत चतुदर्शी पर रविवार को गणेश मित्र मण्डल के तत्वावधान में शिव सरोवर (बड़ा तालाब) में सात फीट गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता शनिवार को दिनभर 51 हजार लड्डूओं के भोग की तैयारियों में जुटे रहे। कार्यकर्ता दिलीप नामा व विकास मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर भव्य झांकी सजाई जाएगी। ड्रोन हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी। रंग-गुलाल के साथ धूमधाम से जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद शाम सात बजे नौका विहार व आतिशबाजी के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया


पुलिस गिरफ्त से दूर अपराधी
सवाईमाधोपुर. कुशालीपुरा गांव में गलती से गुर्जर समाज की महिला के स्थान पर माली समाज की महिला को उठाने एवं मारपीट कर घायल करने के मामले में दूसरे दिन शनिवार को रवांजना डूंगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। ऐसे में मारपीट कर फरार आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। रवांजना डूंगर पुलिस ने बताया कि गत दिनों एक युवक करौली जिले के एक गांव से गुर्जर समाज की एक महिला को भगा लाया था। इस पर ग्रामीणों ने युवक के छिपे होने के संभावित ठिकाने से महिला को उठा कर वापस अपने गांव छोडऩे की योजना बनाई।

एक दर्जन से अधिक लोग गाड़ी लेकर हलोंदा गांव पहुंचे। इस दौरान गांव में पहुंचते ही स्थानीय लोगों से घर के बारे में जानकारी ली, लेकिन हमलावर गफलत से दूसरे मकान में घुस गए और हमलावरों ने लाठियों व हथियारों से हमला कर दिया और गलती से गुर्जर के स्थान पर माली समाज की महिला को गाड़ी में बैठा दिया। रास्ते में जब हमलावरों ने महिला से नाम पूछा तो उसने माली समाज का होना बताया। इस पर हमलावर महिला को रास्ते में छोड़ गए। सूचना मिलने पर परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना के बाद रवांजना डूंगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.