श्रीगंगानगर। अनुपगढ़ थाना पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के पास से पुलिस ने नशीला पदार्थ बरामद किया है। गश्त के दौरान पुलिस को देखकर युवक जब छिपने का प्रयास किया तो पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्मैक जब्त की है। अब पुलिस नशे के कारोबार के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।
पुलिस गश्त में पकड़े गए आरोपी
पुलिस के अनुसार गत रात्रि गश्त के दौरान आर.सी.पी.कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पीछे २ युवक खडे थे। गश्त के दौरान जब पुलिस की गाडी खड़े युवकों के पास से गुजरी तो दोनों युवकों ने छिपने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने दोनों को संदिग्ध मानते हुए तलाशी ली। पुलिस को दोनों युवकों की तलाशी में 3.6 ग्राम स्मैक मिली है। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में दोनों जनों ने अपना नाम रवि कुमार पुत्र पटेल कुमार निवासी वार्ड नम्बर -3प्रेमनगर और लखविंद्र सिंह पुत्र बिकर सिंह निवासी 2-पीजीएम बताया है।
कई बड़े नामों के खुलासे की उम्मीद, पूछताछ जारी
पुलिस के मुताबिक आरोपी रवि के पास 2 ग्राम तथा लखविंद्र सिंह के पास से 1.6 ग्राम स्मैक जब्त की है। साथ ही आरोपितों के पास से एक सिल्वर रोल का टुकड़ा भी बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आशंका है कि दोनों युवक स्मैक को किसी अन्य लोगों को बेचने की फिराक में खड़े थे। अब पुलिस को नशे के व्यापार में कई बडे नामों का खुलासा होने की सम्भावना है। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ करने में जुटी है। इसके बाद ही नशे के कारोबार के बारे में पता लग सकेगा। सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि इन दिनों स्मैक जैसे महंगे नशे का अनूपगढ़ में कारोबार फलफूल रहा है।





No comments:
Post a Comment