Breaking News
recent

जिप सदस्य की सुपारी लेकर हत्या करने आए दो युवकों की धुनाई

नांगल राजावतान. थाना क्षेत्र के गांव बैजवाड़ी में जिला परिषद सदस्य की सुपारी लेकर हत्या करने आए दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद दोनों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार को थाने पहुंचे एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों युवकों को शांतिभग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

 


थाने पहुचे जिला परिषद सदस्य रामकिशोर मीणा उसके साथी परसादी लाल मीना, कैलाश मीना आदि ने बताया कि रामकिशोर सोमवार शाम करीब छह बजे आलूदा डेयरी पर दूध देकर आ रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार सुदामा मीना, हंसराज मीना निवासी पुरोहितकाबास थाना सदर ने उसे रोककर मारपीट कर चाकू से मारने की कोशिश की। चिल्लाने पर आस-पास के ग्रामीणों के आने पर दोनों युवक उसे छोड़कर भाग निकले।

 

ग्रामीणों ने पीछा कर आलूदा गांव के समीप मार्ग में घुमाव आने पर युवकों की मोटरसाइकिल गिर गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर गांव बैजवाड़ी लाकर उनकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर दोनों युवकों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

 

इस संबन्ध में जिला परिषद सदस्य रामकिशोर मीना ने थाने में दी एफआईआर में बताया कि दोनो युवकों ने 70 हजार रुपए में सुपारी लेकर मुझे व मेरे पुत्र रिंकू को जान से मारने की कोशिश की। ग्रामीणों ने आरोपितों के पास से एक चाकू व मोबाइल बरामद कर पुलिस को सौंप दिए है।

 

एएसआई हुकुमसिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर एफआईआर दी है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर गोपाललाल मीना, गोपीराम मीना, रामकरण मीना, रमेश मीना, ननूराम मीना, पप्पू मीना, दिनेश मीना, कमलेश गुर्जर, गंगुसिंह, राधेश्याम मीना, रामकिशन मीना आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.