Breaking News
recent

भ्रूण हत्या रोकने से बढ़ेगा लिंगानुपात

झालावाड़. जिले में बेटी बचाओ के प्रति जन जागरुकता की एक और अनूठी पहल करते हुए शुक्रवार का 'बेटी पंचायतÓ की शुरूआत शुक्रवार को सालरियां ग्राम पंचायत से की गई। मुख्य अतिथि जिलाप्रमुख भील के मुख्य आतिथ्य में किया गयाए डेप रक्षक के रूप में स्वयं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मो. साजिद खान आमजन को कन्या भू्रण हत्या रोकने, गिरते लिंगानुपात को बढ़ान,मुखबीर योजनाए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की जानकारी दी गयी। जिला प्रमुख टीन भील ने कन्या भू्रण हत्या नहीं और मुख्य मंत्री राजश्री योजना पर जोर दिया। वहीं जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक प्रभुलाल ऐरवाल द्वारा उन्हेल नागेश्वर ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर बेटी पंचायत जागरूकता का आयोजन कर आमजन को बेटी बचाओ का संदेश दिया गया साथ ही मुखबीर योजना के तहत 2 लाख 50 हजार रूपए का पुरूस्कार राज्य सरकार द्वारा दिए जाने व मुख्यमंत्री राजश्री योजना,कन्या जन्म पर मुख्यमंत्री से हस्ताक्षरित बधाई संदेश, झालावाड़ जिले की अहम पहल आपणी बेटी स्वास्थ्य विभाग योजना आदि के बारे में युवाओं एवं आमजन को गहराई से समझाया गया।

जागरूक किया

शुक्रवार को जिले के आठों पंचायत समिति के 6 0 ग्राम पंचायतों के अटल सेवा केन्द पर सुबह 11 से 5 बजे दो घंटे तक बेटी बचाओ की जानकारी दी गई। कन्या हत्या और अवैध ***** परीक्षण को रोकने कन्या रक्षक दलों द्वारा 6 0 ग्राम पंचायतओं में आमजन से सीधा संवाद किया कर लघु फिल्म व एनीमिशन फिल्म के माध्यम से बेटी-बचाओ के सम्बन्ध में रोचक जानकारियां दी गयी। कन्या रक्षक टीम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,जिला कार्यक्रम प्रबन्धक जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयकए जिला आईईसी समन्वयक,जिला आशा समन्वयक,डीएनओ, एनसीडी कन्सलटेण्ट, सलाहकार शहरी स्वास्थ्य सलाहकार, समस्त बीपीएम, सामाजिक कार्यकर्ताए अध्यापक, पत्रकारए जनप्रतिनिधि, आषा सुपरवाईजर, एएनएमए आषा आदि ने जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में युवाओं एवं आमजन से सीधा संवाद किया।

बेटियों के साथ भेदभाव ठीक नहीं

रटलाई. ग्राम पंचायत देवरी में शुक्रवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम ग्राम पंचायत के तत्वावधान में हुआ। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सत्यनारायण जोशी ने कहा कि बेटियों ने भी समाज का नाम आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, तो भेद क्यों किया जा रहा है। सरपंच ललिता लोधा, ग्राम विकास अधिकारी सीताराम लोधा, एएनएम तरूलता भारती, शिक्षकों आदि ने इसमें सहयोग किया।

कविता पाठ से बेटी बचाने का संदेश

मंडावर. बेटियों के प्रति सामाजिक चेतना जागृत करने के लिए डेप थ्री के प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर अटल सेवा केंद्र पर बेटी बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। मुख्य अथिति सरपंच मोहनलाल जाटव और जितेंद्र मेवाड़ा, कुलदीप चौरसिया, मीनू चौरसिया ने बेटी बचाओ पर कविता पाठ किया। संचालन पीएचएस नीता चौरसिया ने किया। एएनएम कुसुमसिंह गायत्री खत्री आदि ने भाग लिया।

उन्हैल. ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर बेटी बचाओ के तहत जागरूकता महाभियान का शुभारंभ सरपंच राजाबाई ने किया। शंकरलाल मेहर वार्ड पंच ने अध्यक्षता की। पंचायत सहायक दयाशंकर शर्मा और संजय कुमार ने बताया कि जिला समन्वयक प्रभुलाल ऐरवाल ने गिरते लिंगानुपात की जानकारी दी। गंगाराम वरिष्ठ अध्यापक, पंचायत सहायक दयाशंकर शर्मा, संजय कुमार, भैरूलाल रावल, निरंजन मीणा अध्यापक, इब्राहिम अहमद अध्यापक, श्यामसिंह, मदनसिंह, कमला जैन, राजेश जैन आदि मौजूद रहे।

 

फाइनल में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भवानीमंडी, सुनेल और भीमसागर में हो रहा है आयोजन

भवानीमंडी. जिला स्तरीय ६३ वीं खेलकूद प्रतियोगिता (१७ और १९ वर्षीय छात्रा) का राबाउमावि में शुक्रवार को खो-खो, टेबल टेनिस, बैडमिंटन के फाइनल मैच हुए।

मुख्य निर्वाचक नवीन पराशर ने बताया कि खो-खो १९ वर्ष राउमावि समराई प्रथम, चौमहला द्वितीय, १७ वर्ष बिस्तुनिया प्रथम, भवानीमंडी द्वितीय, टेबल टेनिस १९ वर्ष सिग्मा विद्यालय झालरापाटन प्रथम, राबामावि झालरापाटन द्वितीय, १७ वर्ष सिग्मा विद्यालय झालरापाटन प्रथम, राबामावि झालरापाटन द्वितीय, बैडमिंटन १९ वर्ष राबामावि मऊ बोरदा प्रथम, लेडी अनसुईया सिघानिया द्वितीय, १७ वर्ष रूप नगर पब्लिक विद्यालय प्रथम, पोद्दार विद्यालय भवानीमंडी द्वितीय, बास्केट बाल रूप नगर पब्लिक स्कूल प्रथम, लेडी अनुसुइया सिंधानिया द्वितीय टीम विजय रहीं। समापन समारोह सुबह ९ बजे विद्यालय परिसर में होगा।

सुनेल. राआउमावि में चल रही चार दिवसीय ६३ वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगितों में १७ टीमों में से दूसरे दिन शुक्रवार को छह टीमों ने भाग लिया। राउमावि हेमड़ा ने छह ओवर में ४२ रन का लक्ष्य रखा, इसके जवाब में स्वामी विवेकानंद माध्यमिक विद्यालय बकानी ने तीन ओवर में ४६ रन बनाकर लक्ष्य अर्जित किया। वहीं राउमावि चछलाव ने छह ओवर में ३५ रन का लक्ष्य रखा, इसके जवाब में मंा सरस्वती विद्यालय हेमड़ा ने ३७ रन बनाकर जीत दर्ज कराई। ध्रुव शिक्षा मंदिर सुनेल की टीम ने छह ओवर में ४७ रन का लक्ष्य रखा, इसके जवाब में राउमावि ओसाव ३६ रन ऑलआऊट हो गई, ११ रन से ध्रुव शिक्षा मंदिर की टीम विजय रही।

मऊ बोरदा टीम बैडमिंटन में जीती

भीमसागर ञ्च पत्रिका. राबाउमावि भवानीमंडी में आयोजित 6 3 वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में 19 वर्ष आयु वर्ग में राउमावि मऊ बोरदा की टीम ने फाइनल में लेडी अनसुइया झालावाड़ स्कूल को हराकर खिताब अपने नाम किया। रूबी नागर, जयश्री नागर, रितिका शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश शर्मा, सियाराम नागर समेत विद्यालय स्टाफ ने टीम को बधाई दी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.