Breaking News
recent

करौली में कांग्रेस की संकल्प रैली में जोरदार हंगामा, मची अफरा-तफरी!

करौली। करौली में कांग्रेस की संकल्प रैली में जोरदार हंगामे की खबर है। जब सपोटरा विधायक व रैली के संयोजक रमेश मीना का भाषण चल रहा था उस दौरान वहां हंगामा हो गया। ऐसे सभा के अंदर तनाव का माहौल बन गया। खबरों के अनुसार, कुछ लोग वहां नारेबाजी करने लगे जिन्हें बाद में पुलिस द्वारा पकड़ कर बाहर कर दिया गया। विधायक रमेश मीना के अनुसार, दूसरी पार्टी के कुछ समर्थक यहां बेवजह हंगामा करने लग गए। जिस पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें सभा से बाहर कर दिया। सभा करौली के मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में चल रही थी। इस बीच वहां फायरिंग की बातें भी लोगों को द्वारा सुनी जाती रही।


इससे पहले सपोटरा विधायक व रैली के संयोजक रमेश मीना ने पत्रकारों को बताया था कि संकल्प रैली में लगभग एक लाख कार्यकर्ता भाग लेंगे। मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में संकल्प रैली के स्थल का जायजा सपोटरा विधायक, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू, जिला कांग्रेस के प्रभारी अशोक सैनी ने लिया। उन्होंने मंच तथा कार्यकर्ताओं के बैठने का स्थान बारीकी से देखा तथा बिजली-पानी के समुचित प्रबंध करने की बात कही।

भाजपा सरकार फेल, कांग्रेस काराज आएगा इस दौरान रैली स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में रैली के संयोजक व सपोटरा विधायक रमेश मीना ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गए हैं तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि किसानों की आत्महत्याएं बढ़ी है तथा बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पाया है।

जिससे किसान व बेरोजगार युवा सरकार की नीतियों से परेशान है। कांग्रेस के सत्ता में आने के पर युवाओं को रोजगार व किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। मीना ने भाजपा की केन्द्र सरकार को सभी मोर्चों पर असफल बताया है। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि रैली में जिले से काफी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र भारद्वाज, कन्हैयालाल शर्मा, महासचिव अनलि शर्मा, कैलादेवी ब्लाक कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सुरेश मीना गज्जूपुरा, सुरेश गुर्जर आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.