जालोर. शहर समेत जिलेभर में चल रहे गणपति महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। महोत्सव के तहत पुरा मोहल्ला गणेश भक्त मंडल में मन्नत के राजा गणपति प्रतिमा के समक्ष रविवार रात को गोदन के नेत्रहीन बच्चों ने आरती की। साथ ही भजन भी गाए। देवेंद्र सोनी ने बताया कि 50 बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिसके बाद इनकी प्रस्तुतियों पर लोगों ने इनकी सराहना की और उपहार भी भेंट किए। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।गणेश महोत्सव में युवक-युवतियों ने देर रात तक खनकाए डांडिया
आहोर. कस्बे समेत क्षेत्र के गांवों में चल रहे गणेश महोत्सव के तहत रविवार रात को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें कही जगह युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से समां बांधा वहीं कही जगह युवक-युवतियों ने देर रात तक डांडिया खनकाए। महोत्सव मेें लोगों की भीड़ उमड़ी।
गणेश महोत्सव के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में इनामी ड्रॉ योजना भी आयोजित की जा रही है। जिसमें उत्साह के साथ श्रद्धालु भाग ले रहे है। कस्बे में अष्ट विनायक मित्र मंडल के तत्वावधान में गायत्री मंदिर प्रांगण केरावावास, गणेश मित्र मंडल केे तत्वावधान में सदर बाजार, हनुमान कॉलोनी स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर में सोमनाथ मित्र मंडल के तत्वावधान, बजरंग मित्र मंडल के तत्वावधान में हनुमान कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण, हॉस्पीटल रोड, पंचायत समिति के सामने, आनंद नगर, करमावास समेत विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणेश महोत्सव के तहत रात को विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में युवक-युवतियों ने देर रात तक डांडिया खनकाए वहीं एकल व सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी इन दिनों गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से भगवान श्रीगणेश की आरती की गई वहीं लड्डूओं का भोग चढ़ाया गया।
जसवंतपुरा.कस्बे समेत क्षेत्रभर में गणपति महोत्सव की धूम है।महोत्सव के तहत सिद्धि विनायक युवा गु्रप के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पंडित अशोक दवे द्वारा सुबह शाम को मंत्रोच्चार के साथ महाआरती हुई। इस मौके पर दिलीपसिह, अशोक दवे, भावेश गोस्वामी, लीलपुरी, महेन्द्रपुरी, जगदीशपुरी, हरिसिह, शैलेश सैन, नरपतराव, मूपाराम, राहुल सैन, एवम समस्त युवा गु्रप मौजुद थे।
सायला. निकटवर्ती ओटवाला गांव में सोमवार को गणपति विसर्जन किया। ढोल व डीजे की धुन पर थिरकते हुए श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगा रहे थे।





No comments:
Post a Comment