Breaking News
recent

रैली निकाल जताया सरकार की हठधॢमता का विरोध

चूरू.

राजस्थान परिवहन निगम के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे के आह्वान विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत रोडवेज कर्मियों ने आठवें दिन सोमवार को शहर में रैली निकालकर सरकार की हठधर्मिता का विरोध जताया। इंद्रमणी पार्क से रवाना हुए रोडवेज कर्मियों ने सरकार विरोधी नारे लगाकर आक्रोश जताया। रोडवेज व जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रही हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने सरकार पर रोडवेज को बंद करने की नीति अपनाने के आरोप लगाए। रैली में रोडवेज के अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल थे। नारेबाजी करते रोडवेजकर्मी कलक्ट्रेट के आगे पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार रोडवेजकर्मियों की मांगों की अनदेखी कर अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार रही है। सभा के बाद कलक्टर को राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों की तरफ ध्यानाकर्षित करवाया गया। रैली में कर्मचारी नेता तालिम हुसैन, जितेंद्र चाहर, राजकुमार सैनी, रामकुमार रूयल, शुभकरण पूनिया, पवन कुमार शर्मा, मोहनलाल सेन व ओमप्रकाश पूनिया शामिल थे। उधर आगार परिसर में आठवें दिन सोमवार को भी धरना जारी रहा।

सरदारशहर. गत जुलाई माह में हुआ समझौता लागू करने की मांग को लेकर रोडवेजकर्मियों की ओर से शुरू किया गया चक्काजाम आठवें दिन भी जारी रहा। रोडवेज कर्मचारियों ने नारेबाजी की। आंदोलन का अखिल भारतीय किसान सभा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने समर्थन किया। रेवंतसिंह, लालचंद, चुन्नीलाल, चंद्रशेखर, मोहम्मद हुसैन, विनोद कुमार, राजेंद्र, रामप्रसाद, सिराजुदीन व शीशपाल ने विचार व्यक्त किए। धरने पर मदनलाल पारीक, बाबू खां व दराब खां आदि कर्मचारी बैठे।

तारानगर. रोड़वेजकर्मियों की हड़ताल सोमवार को 8वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने रोड़वेज बस स्टैंड पर धरना दिया। इस दौरान बुकिंग कार्यालय बंद रहा। धरना में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज कर्मियों की मांगे जब तक नहीं मानी जाएगी तब तक धरना जारी रहेगा। धरना देने वालों में महावीर नाई, हरिराम माली, मो. हुसैन, बलवान पूनिया, राजेन्द्र मेहरा, चुन्नीलाल सोलंकी, श्रवणसिंह आदि शामिल थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.