गंगापुरसिटी . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के २२ सितम्बर को प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा एवं राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा सहित अन्य नेता गंगापुरसिटी में डेरा डाले नजर आ रहे हैं। बुधवार को भाजपा नेताओं ने हायर सैकंडरी स्कूल में संभाग के शक्ति केन्द्र संयोजकों की होने वाली बैठक को लेकर भूमि पूजन किया। इसके बाद कॉलेज मैदान पर शाह की प्रस्तावित सभास्थल का भी भूमि पूजन किया।
शाह के दौरे के लिए भीड़ जुटाने को भाजपा नेता एडी-चोटी का जोर लगाते नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि भाजपा नेता गांव-गांव घूमकर लोगों को सभा में आने का न्योता दे रहे हैं। बुधवार को सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया ने हायर सैकंडरी स्कूल मैदान पर पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया और पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन एवं नगरपरिषद सभापति संगीता बोहरा आदि मौजूद रहे।
शाह के 22 सितम्बर को प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा नेताओं के तूफानी दौरे हो रहे हैं।
राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा एवं भाजपा नेता शांतिस्वरूप महरवाल ने गांव-गांव जाकर लोगों को पीले चावल बांटे और लोगों को सभा में पहुंचने का न्योता दिया। इस दौरान नेताओं का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सुबह महरवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ कोचिंग सेंटरों पर जाकर विद्यार्थियों से सभा में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने डिबसस्या, छोटी उदेई, पीलोदा, खेड़ली, बगलाई, सेमाड़ा सुन्दर पुर, नयागांव, खंडीप, मोहचा, फुलवारा, भागलपुर, मेड़ी, रायपुर, कुंसाय, बड़ौदा, वजीरपुर, शेयोपुर, सेवाए छान, जीवली, बनेगा, टोकसी, गंगापुर बईपास, मिर्जापुर, नहर रोड अभिषेक मैंरेज गार्डनए, नई फल सब्जी मंडी उदेई मोड़, दूध डेयरी, महुकला, यज्ञशाला, बजरिया रामशाला, पुरानी अनाज मंडी, दीनदयाल पार्क एवं नसिया कॉलोनी में संपर्क किया।
वजीरपुर . राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का बुधवार को कस्बे के हिण्डौन-गंगापुर मार्ग स्थित गांधी हॉस्पिटल पर भाजपा अल्पसंख्यक के मंडल अध्यक्ष डॉ. माहिर एवं अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मीणा ने 22 सितम्बर को अमित शाह की प्रस्तावित सभा में अधिक से अधिक अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं को सभा में ले जाने की बात कही। इस दौरान हफीज अहमद, साजिद खान, उस्मान चौधरी, सद्दाम आदि मौजूद रहे।
बामनवास . राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लोगों को पीले चावल बांटकर गंगापुरसिटी आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने विधायक कुंजीलाल मीना को भी चावल देकर निमंत्रण देकर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी।
कार्यकर्ता रामदयाल गोठडय़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बामनवास को जिला बनवाने का भी ज्ञापन दिया। संासद ने पंचायत समिति रोड, पट्टी खुर्द, कीरतपुरा, जाहिरा, टोडा, टूंडीला, दांतासूती, ठिकरिया, रानीला, बड़ीला, गंडाल, सराय एवं शफीपुरा आदि गांवों का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक लोगों की उपस्थिति के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री राजेन्द्र मीना मौजूद रहे।
भाजपा द्वारा बामनवास विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एन्ट्री के लिए बामनवास मोड़ पर चैक पोस्ट बनाई जाएगी। बौंली एवं बामनवास दोनों तहसील क्षेत्र के साधन इसी चैक पोस्ट पर वाहनों तथा कार्यकर्ताओं की संख्या की एन्ट्री होगी। पार्टी की ओर से टिकट के दावेदारों को लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य दिया है।





No comments:
Post a Comment