Breaking News
recent

रोडवेज कार्मिकों का आज से चक्काजाम, रोडवेज प्रबंधन की उडी नींद

बीकानेर. जुलाई माह में रोडवेज कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा और सरकार के बीच हुआ समझौता लागू नहीं होने से खफा रोडवेज कर्मचारियों ने सोमवार से चक्काजाम का आह्वान किया है। रविवार को केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर धरने में शामिल कार्मिकों ने रोष जताते हुए कहा कि जुलाई में सरकार व रोडवेज प्रबंधन ने नई बसें देने, नई भर्ती करने, 150 करोड़ का बजट जारी करने के लिए कमेटी गठित की थी, लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी सकारात्मक निर्णय नहीं निकला।

 

मोर्चा के गिरधारीलाल ने कहा कि सेवानिवृत कार्मिकों की भी सुनवाई नहीं हो रही है। ना ही समझौता लागू हुआ है, अब हड़ताल के अलावा कोई रास्ता नहीं है। धरने को ओमप्रकाश गोदारा, हनुमंत मेहरा, विक्रम सिंह, जगतपाल, किशनसिंह चौहान, जाहिद हुसैन, मोहर सिंह ने संबोधित किया।

 

विफल रही वार्ता
रविवार को रोडवेज के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों और सरकार के बीच जयपुर में वार्ता हुई, जो विफल रही। देर रात तक रोडवेज कार्मिक हड़ताल पर अडिग़ रहे।

 

मेले में परेशानी
एक तरफ रोडवेज कार्मिकों ने हड्ताल का आह्वान कर रखा है, दूसरी तरफ पूनरासर मेला चल रहा है। इस सीजन में रोडवेज को खासी आय की उम्मीद थी, लेकिन कार्मिकों की हुंकार ने रोडवेज प्रबंधन की नींद उड़ा दी है। आगार प्रबंधक इंद्रा गोदारा ने बताया कि हड़ताल होने के स्पेशल तो क्या आम बसें भी नहीं चल पाएगी। इससे नुकसान उठाना पड़ेगा, यदि हड़ताल नहीं होती है, तो पूनरासर के लिए अतिरिक्त बसें लगाएंगे।

 

 


पॉवर ट्रांसफार्मर से बिजली समस्या होगी दूर

बीकानेर. ग्रमाीण क्षेत्रों में विद्युत लोड अधिक होने से वोल्टेज की समस्या रहती है। इससे कृषि उपभोक्ताओं को गुणवत्ता की बिजली नहीं मिल रही है। खासकर नौरंगदेसर व शेरेरां गांव में कृषि उपभोक्ताओं को इसी तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी सप्ताह से इन गांवों को निर्बाध और गुणवत्ता की बिजली मिलेगी।

 

इसके लिए विद्युत निगम दो पॉवर ट्रांसफार्मर लगा रहा है। शेरेरां गांव में पहले 3.५ एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। इस कारण अत्यधिक विद्युत लोड होने से ट्रिपिंग व वोल्टेज की समस्या से लोग त्रस्त थे। इस क्षेत्र में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगने से निर्बाध बिजली मिलेगी। नौरंगदेसर में 3.5 एमवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

 

 

कृषि उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जाएगा। दो पॉवर ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इससे निर्बाध व गुणवत्ता की बिजली मिलेगी।
कृष्णकुमार घुघरवाल, अधीक्षण अभियंता



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.