नागौर।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को नागौर दौरे पर रहेंगे। उनका सुबह नागौर हवाई पट्टी पहुंचने के बाद सीधा जिला स्टेडियम पहुंचने का कार्यक्रम है जहां वे 11 बजे से आयोजित होने वाली नागौर व अजमेर जिले के शक्ति केन्द्र संयोजकों, मंडल अध्यक्षों, विधायक व सांसदों की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में शाह संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा करेंगे तथा उनसे वार्ता भी करेंगे। स्टेडियम के बाद दोपहर 12 बजे वे पशु प्रदर्शनी स्थल में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इससे पहले शाह ने सुबह नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन किए। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी और वरिष्ठ नेता ओम माथुर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के दोनों कार्यक्रमों को लेकर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों से लेकर प्रदेश स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कई नेताओं ने यहां डेरा डाल रखा है तथा तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। सरकार की ओर से केन्द्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी पिछले चार दिन से नागौर में हैं तथा सोमवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान, प्रभारी मंत्री बंशीधर बाजिया, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी सहित कई नेता नागौर पहुंचे तथा तैयारियों का जायजा लिया।
इससे पहले शाह ने सुबह नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन किए। नाथद्वारा से हेलीकॉप्टर से सवेरे 9.45 बजे नागौर पहुंचेंगे। वहां शक्ति केंद्र सम्मेलन तथा संभाग स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर एक बजे नागौर से हेलीकॉप्टर से उदयपुर के लिए रवाना होंगे। शाह दोपहर दो बजे शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
दोपहर 3.15 बजे संभाग स्तरीय अनुसूचित जनजाति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम पांच बजे शोभागपुरा में श्रवणशृंगी आचार्य डॉ. शिवमुनी से भेंट व दर्शन करेंगे। शाम 5.30 बजे आई.टी. व नमो एप वॉलेंंटियर मीट को संबोधित करेंगे। सायं 6.45 बजे नारायण सेवा संस्थान में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 8.40 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।





No comments:
Post a Comment