Breaking News
recent

अलवर में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों पर, चुनाव का आगाज करने आज जिले में आएगी गौरव यात्रा

अलवर. विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज करने गुरुवारा को गौरव यात्रा अलवर जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा की अगवानी थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के सुरेर गांव में मुख्यमंत्री के स्वागत से होगी, वहीं रात को अलवर में भवानी तोप चौराहे के पास कार्यकर्ताओं के स्वागत से पहले दिन की यात्रा का समापन होगा। पहले दिन की यात्रा का मुख्य आकर्षण राजगढ़ में होने वाली सभा होगी।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा को लेकर भाजपा की ओर से बुधवार दिन भर तैयारियां जारी रही। गौरव यात्रा के प्रभारी सहित पार्टी के ज्यादातर नेता सभा व स्वागत कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने में व्यस्त रहे। कार्यक्रमों में अधिकाधिक लोगों को लाने की योजना बनाने में नेता व पदाधिकारी व्यस्त रहे। वहीं सुरेर एवं राजगढ़ के कार्यक्रमों की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। जिला संगठन प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव एवं जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा ने केड़लगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक लेकर गौरव यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक रैली से लाएंगे मुख्यमंत्री को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली से मुख्यमंत्री को भूगोर तिराहे से एस्कॉर्ट कर लाएंगे। अलवर शहर में भवानी तोप चौराहे पर शहर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा।

गौरव यात्रा के लिए अलवर शहर प्रभारी सांसद नारायण पंचारिया ने बताया कि अलवर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने वार्ड पार्षदों व मोर्चो के पदाधिकारियों की बैठक ली। शहर विधानसभा प्रभारी अशोक गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी तैयारियों को अंजाम देने में जुटे रहे। शहर को भाजपा के झंडे, बैनरों से सजाया गया है। गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की सभाओं में 25 हजार से ज्यादा एवं स्वागत कार्यक्रमों में 2 हजार से ज्यादा लोगों की उपस्थिति का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को वाहन आदि अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.