कोटा. दादाबाड़ी थाना क्षेत्र की उडिया बस्ती में गणेशोत्सव में अपनी मां के साथ दर्शन के लिए गई साढ़े तीन वर्षीय मासूम बालिका को एक वहशी बहला-फुसलाकर ले गया तथा स्वयं के घर की छत पर ले जाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में बालिका के चिल्लाने पर मां छत पर पहुंची तो वहशी वहां से भाग छूटा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में सुमन (बदला हुआ नाम) अपनी साढे तीन वर्षीय बालिका प्रिंसी (बदला हुआ नाम) को मंगलवार रात को गणेशोत्सव में भगवान गणपति के दर्शन करवाने लेकर गई थी। इस दौरान बच्ची वहां अन्य बच्चों के साथ खेलने लग गई। बच्ची को खुश होकर बच्चों के साथ खेलता देख मां भी वहीं उसके पास सड़क किनारे बैठकर बीडी बनाने लगी।
60 से ऊपर गाड़ी दौड़ाई नहीं कि...बना चालान
इसी दौरान वहां दादाबाड़ी उडिया बस्ती की बंगाली कॉलोनी निवासी अजय राय उर्फ टैक्सी (27) उसके बहला-फुसला कर स्वयं मकान की छत पर ले गया तथा मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान बालिका जब चिल्लाई तो उसकी मां अपनी एकलौती बच्ची की पुकार सुन बदहवास दौड़ती हुए निकट ही स्थित मकान में तेजी से सीढियां चढ़ती हुई छत पर पहुंची। मां को अचानक छत पर पाकर आरोपी तेजी से दूसरी छत पर होता हुआ भाग निकला। मां ने अपनी बेटी को संभाला और उसे लेकर घर पहुंची तथा अपने पति को सारी बात बताई। इसके बाद पति, पत्नी और बच्ची को लेकर देर रात दादाबाडी थाने पहुंचे और मामले की बारे में जानकारी दी।
किराया 30, वसूल रहे 100...देखिए वीडियो
इस पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। सुबह इस मामले में पुलिस ने पुलिस अधीक्षक नेपुलिस उप अधीक्षक मनोज शर्मा को मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमें गठित करने के निर्देश दिए। इस पर दादाबाड़ी थानाधिकारी छुट्टनलाल मीणा समेत पुलिस ने आरोपी के घर के आसपास सादी वर्दी में पुलिस तैनात कर दी। इसके अलावा पुलिस ने संभावित स्थानों पर भी दबिश देकर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार देर रात आरोपी छुपता-छुपाता घर में प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा। गुरुवार दोपहर बाद उसे पोक्सो विशिष्ट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
देखिये...टिकट बटवारें को लेकर क्या बोल गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
बालिका का करवाया मेडिकल
इस मामले में पुलिस ने इस मामले में बालिका का एमबीएस चिकित्सालय में मेडिकल करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने का प्रयास व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
सेंट्रल जेल में बंदी की मौत...जांच के आदेश
पुलिस ने छुपाकर रखा मामला
घटना के बाद पुलिस इस मामले को छुपाने में जुटी रही। पुलिस ने मंगलवार को घटना के बाद से किसी को मामले की भनक नहीं लगने दी। इस मामले में बुधवार देर रात आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस मामले के बारे मे जानकारी दी।





No comments:
Post a Comment