Breaking News
recent

जानिए आखिर क्यों सरकारी कार्मिक हैं सरकार के खिलाफ

राजसमंद. फैल्सपार लम्बस, गिट्टी, चिप्स, दाणा आदि कच्चे माल का राज्य से बाहर निर्गमन पर रोक की मांग को लेकर मिनरल ग्राइडिंग प्लांट एसोसिएशन के बैनर तले जारी आंदोलन के तहत मंगलवार को चौथे दिन भी मिनरल व्यवसायियों ने यहां कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया, वहीं 24 सदस्य क्रमिक अनशन पर बैठे। इस बीच, एसोसिएशन का आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल अपनी मांग के सन्दर्भ में मंगलवार को जयपुर पहुंचा। मिनरल व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत राजसमन्द जिले में संघर्ष समिति संयोजक दिनेश बड़ाला एवं एसोसिएशन अध्यक्ष गोवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन की कड़ी में चौथे दिन भी बड़ी संख्या में व्यवसायी यहां कलेक्ट्रेट के बाहर 100 फीट रोड स्थित धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान तपेश पुरोहित, राजीवलोचन शर्मा, डालचंद तेली, जगदीश तेली, कुलदीप चौहान, रमेश गुर्जर एवं मनीष दाधीच, लहरीलाल पालीवाल, प्रताप तेली, ओमप्रकाश मालू, जावेद, लक्ष्मीचंद तेली, खेमराज पालीवाल, पारस तेली, देवीलाल तेली, लालूराम सिंधल, अरविन्द सिंह राठौड़, हीरालाल तेली आदि मौजूद थे। इधर, धरना स्थल पर क्रमिक अनशन भी जारी रहा, जिसके तहत 24 व्यवसायी अनशन पर बैठे। इनमें राजेश, भंवरलाल, अनिल मूथा, संजय, विक्की जैन, छोगालाल, अम्बालाल तेली, इन्द्रमल, ओमप्रकाश मालू, लहरीलाल पालीवाल, हिम्मत कोठारी, राकेश, रमेशचन्द्र, कमल केजरीवाल, पुष्पकांत आदि थे। दूसरी ओर ट्रांसपोर्ट एवं ट्रेलर एसोसिएशन ने भी आंदोलन को समर्थन की घोषणा करते हुए हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया है। मंगलवार को धरना स्थल पर मिनरल ग्राइंडिंग प्लांट एसोसिएशन एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें इस मसले पर वार्ता हुई। संघर्ष समिति संयोजक दिनेश बड़ाला एवं एसोसिएशन अध्यक्ष गोवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल अपनी मांग के सन्दर्भ में चर्चा के लिए मंगलवार को जयपुर पहुंचा। सदस्यों ने उच्च शिक्षामंत्री किरण माहेश्वरी से भेंटकर अपनी समस्या रखी तथा मिनरल व्यवसाय पर आया छाया संकट दूर कराने का अनुरोध किया।
भीम. राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद के घटक संगठनों एवं शासन के मध्य विगत 3 वर्षों में नौ बार लिखित समझौतों को लागू नहीं करने से राजस्थान पंचायतराज सेवा परिषद के विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारियों ने मंगलवार को 14 दिन बाद भी पंचायत समिति मुख्यालय पर सामूहिक अवकाश पर रहकर धरना दिया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी सोहनलाल सालवी, प्रदेश प्रतिनिधि मुरलीधर पंड्या, फतेहसिंह, मनोज कुमार, किशनसिंह, लालाराम, भगवान सहाय, महेंद्र कुमार भंवरिया, अंकित सेन, संतोषसिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भगतसिंह मौजूद थे।
देवगढ़. राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा के विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी एवं समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने मंगलवार को 14 वें दिन भी पंचायत समिति के अटल सेवा केंद्र पर सामूहिक अवकाश पर रहकर धरना दिया। इस दौरान उत्तमचंद प्रजापत, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष भगवत सिंह धाबाई, अकील अहमद, राजूसिंह चुंडावत, जयप्रकाश सिंह, गोवर्धन लाल सालवी उपस्थित थे। इसी क्रम में बुधवार को जिला स्तर पर होने वाली वाहन रैली में सभी प्रतिनिधियों ने भाग लेने का निर्णय लिया।

लेखाकर्मी आज से सामूहिक अवकाश एवं आमरण अनशन की राह पर
राजसमंद. लेखा संवर्ग की लम्बित मांगें नहीं मानने पर एकाउन्टेंट्स एसोसिएशन के आह्वान पर यहां लेखाकर्मियों ने शान्तिपूर्ण ढंग से विरोध-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष योगराज मीणा ने बताया कि कनिष्ठ लेखाकार की ग्रेड-पे 4200, टू टियर प्रणाली लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री को अनुशंसा-पत्र भिजवाए, सीएम को पोस्टकार्ड लिखे, काली पट्टी बांध एवं पेन डाउन रखकर भी विरोध किया, परन्तु सरकार ने कोई सकारात्मकता नहीं दिखाई, जिससे लेखाकर्मी आन्दोलन पर मजबूर हुए हैं। मंगलवार से अनिश्चितकाल तक समस्त लेखाकर्मी सामूहिक अवकाश पर हैं। लम्बित मांगों को लेकर कोष कार्यालय के बाहर धरना दिया। लेखाकर्मियों के अनुपस्थित रहने से जिलेभर में लेखा सम्बन्धित कार्य ठप रहे। मांगें नहीं मानने पर लेखाकर्मी जयपुर में महापड़ाव एवं आमरण अनशन करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.