Breaking News
recent

'मैं एेसी मुख्यमंत्री, जो मंच पर खड़ी होकर हिसाब दे रही हूं'

कोटा, बूंदी.केशवरायपाटन, हिण्डोली. मुख्यमंत्री की कोटा संभाग की चार दिवसीय राजस्थान गौरव यात्रा का झालावाड़ से शुरू होकर सोमवार को बूंदी जिले के हिण्डौली में सभा के साथ समापन हो गया। हाड़ौती में चार दिन में गौरव यात्रा ने ५०० किमी का सफर तय किया है। यात्रा के आखिरी दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के तेवर और तीखे नजर आए। उन्होंने बूंदी जिले की सभाओं में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधा हमला बोला।
मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से केशवरायपाटन, बूंदी और हिण्डोली पहुंचकर सभाएं की। राजे ने कहा कि 'मैं एेसी मुख्यमंत्री हूं, जो मंच पर खड़ी होकर हिसाब दे रही हूंÓ। राजे ने सभाओं में कहा कि हमने पैसों का रोना कभी नहीं रोया। इच्छाशक्ति हो तो पैसा आ जाता है। पैसे का रोना रोने पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर इशारा किया। इसके बाद वे बूंदी आईं और हायर सैकण्डरी स्कूल मैदान में सभा की। शाम को हिण्डोली में सभा हुई।

ये भी बोलीें

प्रदेश के शिक्षकों पर गर्व: राजस्थान के अध्यापकों पर गर्व है, जो शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को देश में २६वें से दूसरे स्थान पर ले आए। हमारे शिक्षक इसी प्रकार मेहनत करेंगे और नम्बर वन होंगे।

युवाओं को रोजगार: हर जिले में रोजगार मेले लगाए गए, जिनमें प्रदेश के साढ़े पन्द्रह लाख युवाओं को उद्योगों में नौकरियां मिली। साढ़े तीन लाख को और मिलने वाली हैं।

कौनसा काम पूरा नहीं हुआ: राजे ने बूंदी विधायक अशोक डोगरा को पास खड़ा करके एक-एक वादे का हिसाब गिनाया। बूंदी में १८ सौ करोड़ रुपए विकास के लिए दिए हैं। सबसे बड़ी उपलब्धि बूंदी की २२ सौ बीघा जमीन को वनभूमि से मुक्त कराना बताया।

कांग्रेस का विधायक फिर भी भेदभाव नहीं

हिण्डोली की सभा में कहा कि कांग्रेस का विधायक था, फिर भी विकास में कोई भेदभाव नहीं किया। क्षेत्र के विकास में पन्द्रह सौ करोड़ रुपए खर्च किए हैं। केशवरायपाटन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चाकन बांध बनाया गया।

नहीं हुए दर्शन

राजे तीन घंटे देरी से केशवरायपाटन पहुंची। ऐसे में भगवान केशव मंदिर के पट बंद हो गए। राजे भगवान केशव के दर्शन नहीं कर सकीं। राजे को हिण्डोली तक रथ से जाना था, लेकिन वह हेलीकॉप्टर से पहुंची। ऐसे में बूंदी शहर सहित हिण्डोली तक के रास्ते पर स्वागत की तैयारियां धरी रह गई।

गहलोत ने आवाज क्यों नहीं उठाई

मुख्यमंत्री ने बूंदी की सभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजे ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार थी, जिसमें उनके तीन-तीन मंत्रियों को टीवी पर नोटों के बंडल लेते हुए पूरे देश ने देखा था। आज वो ही हम पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन हम ऐसे झूठे आरोपों की नहीं, प्रदेश की जनता की परवाह करते हैं। अगर गहलोत को शिकायत थी तो उन्होंने विधानसभा में क्यों जनता की आवाज नहीं उठाई। पांच साल तक कहां गायब रहे। विधानसभा में आते। वहां बोलते।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.