Breaking News
recent

राजस्थान पत्रिका का मेगा मानसून ऑफर: लालसोट के जगदीश प्रसाद को मिली मोटरसाइकिल


जयपुर . राजस्थान पत्रिका के मेगा मानसून ऑफर में लालसोट शिव कॉलोनी निवासी जगदीश प्रसाद गुप्ता के मोटरसाइकिल निकली है। पत्रिका के झालाना स्थित कार्यालय में गुरुवार को पत्रिका के एजेंट व संवाददाता महेश बिहारी शर्मा ने गुप्ता को मोटरसाइकिल प्रदान की। जगदीश प्रसाद ने बताया कि बाइक पाकर उन्हें काफी खुशी हो रही है। वे पिछले बीस सालों से पत्रिका के नियमित ग्राहक हैं।
उन्होंने कहा कि पत्रिका की खबरों की विश्वसनियता किसी से छुपी नहीं है। पत्रिका की खबरें आज भी जनमानस पर अमिट छाप छोड़ती हैं।

 

एपीओ आदेश पर स्थगन आदेश, ईओ ने संभाला कार्यभार
बांदीकुई. नगरपालिका अधिशासी अधिकारी पद पर शुभम गुप्ता ने कार्यभार संभाल लिया है। गुप्ता की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसकी सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एपीओ आदेश पर स्थगन आदेश जारी कर दिए।
उल्लेखनीय है कि ईओ शुभम गुप्ता ने गत 10 अगस्त को नगरपालिका में कार्यभार संभाला और 11वे ही दिन 21 अगस्त को एपीओ कर दिया गया। इसको लेकर पार्षदों ने भी विरोध जताया था। इस पर ईओ शुभम गुप्ता के हाईकोर्ट में याचिका दायर करने पर एपीओ आदेश पर रोक लगा दी गई। अब शहर के लोगों को स्थाई रूप से ईओ लगने से विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
खास बात यह है कि गत साढ़े 4 साल में 25 ईओ बदल चुके हैं और अभी तक अधिकांश ईओ को बांदीकुई नगरपालिका का अतिरिक्त चार्ज देकर काम चलाया गया। ईओ पद के फुटबॉल बनने से शहरवासी खासे परेशान थे। जनहित व विकास के कार्य नहीं हो पा रहे थे। लोग फाइलों को लेकर पालिका के चक्कर काटने को मजबूर थे।


विद्यालय में नहीं मिले आग बुझाने के प्रबंध
लालसोट. शहर के सबसे बड़े सरकारी स्कूल अशोक शर्मा राउमावि में आग बुझाने के लिए कोई पर्याप्त प्रबंध नहीं है। यह खुलासा नगर पालिका के फायरमैन विकास मीना व गिरीश मीना के निरीक्षण करने पर हुआ। पालिका के र्ईओ सुरेंद्र मीना ने बताया कि पूरे विद्यालय में मात्र प्रधानाचार्य कक्ष से बाहर ही एक अग्निशमन यंत्र लगा हुआ मिला, जबकि विद्यालय में 33 कक्षाओं में करीब 900 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं । आज तक विद्यालय प्रशासन की ओर से फायर एनओसी भी नहीं ली गई है और रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में भी छात्र बिना किसी अग्निशमन यंत्र के प्रयोग करते हैं। इससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। नगरपालिका ईओ ने बताया कि प्रधानाचार्य को पत्र लिखकर एक सप्ताह में अग्निशमन यंत्र लगाकर नगर पालिका से फायर एनओसी लेने को कहा है, अन्यथा आगामी कार्रवाई होगी। (नि.प्र.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.