Breaking News
recent

बेटे की आंख में मिर्ची डालकर मां के साथ कर दिया कुछ ऐसा, देखते ही हैरान रह गया हर कोई

कोटा। जिले के इटावा क्षेत्र स्थित निजी विद्यालय में अपने पुत्र की टीसी कटवाने पहुंची सरकारी स्कूल की एक अध्यापिका का विद्यालय परिसर में गला रेत कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार अयाना निवासी रूपकंवर पत्नी कौशल नागर पिछले 1 वर्ष से राउमावि इटावा में कार्यरत थी व किराये का कमरा लेकर अपनी पति के साथ वहीं रहती थी।

सोमवार को वह निजी स्कूल में अपने पुत्र की टीसी लेने गई हुई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए नकाब पॉश युवक ने शिक्षिका का चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। शिक्षिका के साथ गए विद्यार्थी गोलू की आंखों में मिर्ची डालकर आरोपी फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया। इटावा के पीपल्दा रोड पर दिनदहाड़े इस तरह की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और अस्पताल परिसर में लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। वही पुलिस गहनता से मामले की जाँच मे जुट गयी है।


वहीं इधर...मेजा बांध में महिला का शव मिला
भीलवाड़ा। शहर के जीवन दायिनी मेजा बांध में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मेजा बांध पर नरेगा पर काम करने वाली महिलाओं ने बांध में महिला का शव देखा तो इसकी सूचना मांडल थाना पुलिस को दी। सूचना पर मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को बाहर निकलवाया।


इधर ... जोधपुर के मंडोर की नागादड़ी में युवक ने कर ली खुदकुशी
जोधपुर के मंडोर की नागादड़ी में युवक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंडोर उद्यान के नागादड़ी में युवक ने छलांग लगाई। मौके पर ड्यूटी पर तैनात आईएससी के गोताखोर जवानों ने युवक को बचाने की कोशिश की, मगर तब तक युवक पानी में डूब चुका था। मृतक का नाम सद्दाम पुत्र जमील खान है। वह जोधपुर के जालोरी गेट ईदगाह के पास रहने वाला है। मृतक युवक के आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। युवक के डूबने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.