Breaking News
recent

पत्नी से छेड़छाड़ करने पर रोका, तो पीट-पीट कर मार डाला

बीकानेर। जिले के कोलायत थानान्तर्गत दियातरा में एक युवक की पीट—पीटकर हत्या कर दी। मामले के अनुसार दियातरा में बाबा रामदेव के पैदल यात्रियों की सेवा शिविर में नशे में धुत होकर आए तीन युवकों ने एक जने से मारपीट की। जिससे सिर में चोट के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कसाईयों की बारी निवासी चांद मोदी बताया जा रहा है। जिसका शव देर रात पीबीएम स्थित मोर्चरी में रखा गया।

जब सुबह शव परिजनों को सुपुर्द करने के लिए बुलाया गया तो परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शव लेने से इंकार कर दिया। मोदी समाज के लोगों ने मोर्चरी के आगे जाम लगाकर मांग नहीं माने जाने तक शव को लेने से इंकार कर दिया। जानकारी मिली है कि दियातरा में लगाए गए सेवा शिविर में मंगलवार रात आए तीन युवकों ने मृतक की पत्नि के साथ छेडछाड़ की।

इस दौरान उसने युवकों को इसके लिए रोका। तो इन युवकों ने चांद के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान चांद के सिर में चोट लग गई और वह मौके पर ही ढेर हो गया। मृतक के ***** ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी लक्ष्मीनाथ घाटी क्षेत्र के है।

छात्रसंघ चुनाव परिणाम: नशे में धुत युवक ने दौड़ाई कार, घटना से मौके पर मची अफरा-तफरी

पुलिस के अनुसार वारदात में लिप्त अभियुक्तों में सुनिल पुत्र संपत माली निवासी लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के पास बीकानेर, ललित तंवर पुत्र बंशीलाल तंवर निवासी बड़ा बाजार बीकानेर तथा छबीली घाटी निवासी सुनिल पुत्र लालचंद माली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने वारदात के बाद फरार तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन हत्थे नहीं चढे।

108 एम्बूलेंस कर्मियों को समय पर वेतन देने और ट्रांसफर नहीं करने के अंतरिम आदेश



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.