राजलदेसर.
परसनेऊधाम में चल रहा संत अखाराम का दो दिवसीय जन्मोत्सव शुक्रवार को दादा के जयकारों के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह आरती, अखण्ड जोत व दादा के भण्डारे में प्रसाद लेने श्रद्धालु उमड़े। हजारों श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। दो दिवसीय उत्सव में करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने दादा के दर्शन कर नारीयल व चूरमें को भोग लगाकर मन्नतें मांगी। रात को हनुमान सेवा समिति की ओर से मंदिर में अक्षय भक्त मंडल सेवा समिति की ओर से श्रीअक्षय वाटिका, तपो भूमि डोळी में जागरण हुआ। इसमें अनिल नागौरी, कालूराम बिखरनिया नागौर, धरणीधर दाधीच कोलकत्ता, अजय-विजय रतावा, मनोज शर्मा, चैतन्य दाधीच दिल्ली, रमेश रतावा छापर आदि ने दादा के भजनों की प्रस्तुति दी। इससे पहले अक्षय भक्त मंडल सेवा समिति के धनराज पुजारी, कुंदन दाधीच ने अजय-विजय रतावा द्वारा गाए दादाजी के भजनों की सीडी का विमोचन किया। अक्षय भक्त मंडल सेवा समिति के रामावतार दाहिमा ने सरपंच प्रकाश मेघवाल, एसएचओ मलकीयतसिंह, समाजसेवी सुरेन्द्र दाधीच व मानसिंह का अभिनन्दन किया। संचालन रमेश दाधीच छापर ने किया।
मेले में उमड़े श्रद्धालु
सादुलपुर. जाहरवीर गोगापीर की जन्मस्थली ददरेवा में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ददरेवा गांव गोगापीर के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। रेलवेे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। रेलवे स्टेशन पीत वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं से अट गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक हैड कांस्टेबल एवं 20 जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से दो से चार सितंबर तक तथा 16 से 19 सितंबर तक मेले में एक एएसपी, एक डीएसपी, तीन सीआई, तीन एसआई, 16 हैड कांस्टेबल तथा एएसआई तथा ८५ कांस्टेबल एवं १३ महिला कांस्टेबल सहित १२२ का जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिए हैैं। एसडीएम सुभाष भडिय़ा ने मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेंले में लोगों को रोजगार भी मिल गया।
नागदेवता का जागरण
सादुलपुर. भगवानीदेवी अस्पताल के सामने गुरुवार रात को नागदेवता मंदिर में जागरण हुआ। विधायक मनोज न्यांगली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पं.अजयराज शास्त्री एवं एलडी शर्मा के सान्निध्य में देर रात तक सोनू एण्ड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। सुबह आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष हेमंत सरावगी, पार्षद ज्ञानीराम प्रजापत, कैैलाश मोदी, गड्डू चंगोईवाला, श्रीनिवास पारीक, गोपी लहरी, रामावतार सरावगी ने भागीदारी निभाई।
बालाजी का जागरण चार को
चूरू. सालासर बालाजी का जागरण चार सितंबर को उतरादा बाजार स्थित सत्संग भवन में होगा। आयोजक गोकुलचंद हारित के अनुसार इसमें जयपुर व चूरू के कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। दौरान सवामणी प्रसाद का आयोजन भी होगा।
झांकियों का प्रदर्शन आज
बीदासर. आदर्श विद्या मंदिरों के संयुक्त तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व शनिवार शाम4.30 से7.30 बजे तक झांकियों का प्रदर्शन, कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ आचार्य बनवारीलाल दाधीच ने बताया कि भजन संध्या भी होगी। संयोजक पवन कुमार पारीक ने बताया कि कार्यक्रम संजय वर्षा सेखानी शिशु वाटिका आदर्श विद्या मंदिर में होगा।





No comments:
Post a Comment