भगवतगढ़. वैष्णव समाज जिला सवाईमाधोपुर द्वारा 9 सितम्बर को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह एवं धर्मशाला निर्माण को लेकर गुरुवार को चौथ का बरवाड़ा तहसील के समाज के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष रमेश वैष्णव ने की। जिला अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव ने बताया कि बैठक में जिला महामंत्री ओमप्रकाश वैष्णव ने समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रतिभा सम्मान समारोह की जानकारी दी। सवाईमाधोपुर तहसील अध्यक्ष सुरेश वैष्णव ने समाज के लिए धर्मशाला निर्माण में सहयोग की बात कही। इसके अलावा रामचरण वैष्णव ने भी संबोधित किया। इस दौरान संस्कृत महाविद्यालय चौथ का बरवाड़ा में छात्र संघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध चुनी गई गिरिजा वैष्णव का सम्मान किया गया।
शहर से रामदेवरा यात्रा रवाना
सवाईमाधोपुर. शहर के रैगर मोहल्ले के बाबा रामदेव मंदिर से मंगलवार को रामदेवरा की बाइक व पैदल यात्रा रवाना हुई। यात्रा समिति से जुड़े लालचन्द बोहरा व बुद्धिप्रकाश डगोरिया ने बताया कि यात्रा को नगर परिषद के पूर्व सभापति कमलेश जैलिया ने ध्वज प्रदान कर रवाना किया। इससे पहले मंदिर में झंडा पूजन किया गया। यात्रा टोंक, डिग्गी कल्याण, पुष्कर, किशनगढ़ आदि विभिन्न मार्गों से होकर रामदेवरा पहुंचेगी। इस दौरान पदमचन्द, लालचन्द कमलेश आदि मौजूद थे।
बीजासण यात्रा रवाना
बाटोदा. बरनाला उप तहसील मुख्यालय से गुरुवार को इन्द्रगढ़ बीजासणी की पदयात्रा जयकारे के साथ रवाना हुई। रवाना होने से पहले सभी पदयात्री भौमियाजी मंदिर पर एकत्रित हुए। जहां पूर्व सरपंच हंसराज मीना, ओमप्रकाश सामरिया सहित अन्य ने ध्वज पूजन करवा यात्रियों को रवाना किया।
यात्रा आज
खण्डार. कस्बे में डिग्गी कल्याण की चौथी यात्रा श्रीजी मंदिर से जाएगी। आयोजन से जुड़े राजेश सोनी ने बताया कि श्रीजी मंदिर से यात्रा को पूजन कर रवाना किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रधान मनोरमा शुक्ला, सरपंच रूकमणी देवी आदि मौजूद रहेंगे।
भागवत कथा में सृष्टि का किया वर्णन
चौथकाबरवाड़ा. कस्बे में स्थित धाकड़ समाज धर्मशाला पर श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा ज्ञानयज्ञ में गुरुवार को कथावाचक रमेश शास्त्री ने सृष्टि का वर्णन किया। इसी तरह कर्दम देवइति आदि प्रसंग भगवान श्रीहरि के 23 अवतार आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर बडी संख्या में भक्त मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment