Breaking News
recent

घर में अकेली सो रही विवाहिता को बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाले के खिलाफ पति ने दर्ज कराया केस

सेड़वा.
स्थानीय पुलिस थाने में ओगाला निवासी एक जने ने उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज करवाया है।

 

उसने बताया कि 12 सितंबर को उसकी पत्नी घर में अकेली सो रही थी, तब फागलिया निवासी अभेसिंह पुत्र हीरसिंह ने अनाधिकृत रूप से घर में प्रवेश किया। उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। साथ ही उसके गहने व चालीस हजार रुपए भी ले गया। आरोपी ने कुछ दिन पहले उसे पत्नी का अपहरण कर ले जाने की धमकी देते हुए जाति सूचकशब्दों से अपमानित किया था।

 

इधर, पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजन ने जताया संशय
चौहटन. कस्बे के निकट वेरथान-वीरातरा सड़क के निकट शनिवार सवेरे एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। राहगीरों ने पेड़ पर फंदे पर शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनातगी के प्रयास शुरू गए।
काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान आलमसर निवासी प्रकाश (२०) पुत्र किशनाराम भील के रूप में हुई, जिस पर पुलिस ने परिजन को जानकारी दी। उनके मौके पर पहुंचने पर शव को चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजन ने आत्महत्या या हत्या करने की बात कह रहे हंै। रविवार को वे रिपोर्ट देंगे। युवक शुक्रवार सवेरे अपने घर से निकला था। शव को देख करीब 15 घंटे पूर्व उसकी मौत होने की आशंका जताई गई है।

 

छह ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
बालोतरा. शहर पुलिस ने शनिवार शाम को एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ६ ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की। थानाधिकारी भंवरलाल सीरवी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को समदड़ी रोड पर जीरो रेलवे फाटक के पास से सुरेश निवासी समदड़ी रोड को दस्तयाब कर तलाशी ली तो उसके पास ६ ग्राम स्मैक मिली। इस पर एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि शहर में स्मैक, गांजा, चरस साहित मादक पदार्थों का कारोबार दिनोंदिन फल-फूल रहा है। इसकी चपेट में युवा आ रहे हैं। एक दिन पहले भी चेन छीनने के मामले में गिरफ्त युवक नशे में बताया जा रहा था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.