Breaking News
recent

राजस्थान गौरव यात्रा : पांच किमी तक चलेगा यात्रा का रथ

बीकानेर. शहर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में १२ और पूर्व क्षेत्र में १४ स्थानों पर राजस्थान गौरव यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा का रथ शहर में करीब ५ किलोमीटर चलेगा। स्वागत कार्यक्रम पश्चिम क्षेत्र में शाम ४ बजे बड़े गणेश की दर्शन के बाद शुरू होगा। सहकारी होलसेल भण्डार के पास लालगढ़ मंडल के स्वागत के बाद समाप्त होगा।

 

बड़ा गणेश मंदिर के पास आमजन, शहर भाजपा और आइटी विभाग स्वागत करेगा। गोकुल सर्किल पर गोपेश्वर मंडल एवं पुराना शहर मंडल, धर्मनगर द्वार के सामने महिला मोर्चा, एमएन ग्राउड के पास ओबीसी मोर्चा, विश्वकर्मा गेट में विश्वकर्मा समाज, जस्सूसर गेट रोड पर जस्सूसर मण्डल एवं विधायक की टीम, सिद्धि विनायक मंदिर के पास पुजारी परिवार, पैट्रोल पम्प के पास विधि फाउण्डेशन, सैट लाइट अस्पताल एससी मोर्चा स्वागत करेगा।

 

पूर्व क्षेत्र में यहां
पूर्व क्षेत्र में चौखूटी पूल के नीचे खत्री मोदी पंजाबी समाज, रोशनी घर चौराहा पर किसान मोर्चा, व्यापार मण्डल, फड़ बाजार चौराह पर राष्ट्रीय मुस्लिम मंच, हैड पोस्ट आफिस के पास अल्प संख्यक मोर्चा, सार्दुल सिंह सर्किल पर दुर्गा सिंह सर्व समाज, शांति टावर पर पारीक समाज स्वागत करेगा। सूरसागर पर यूआइटी अध्यक्ष की टीम, डूंगरसिंह मूर्ति के पास प्रान्तीय राजपूत सभा, धोबीधोरा प्रेस रोड पर शहर जिला पदाधिकारी, चुन्नी पार्क पर गौरव सेनानी, हरासर हवेली पर भाजपा नेता, तीर्थ स्तम्भ पर जूनागढ़ मण्डल, उरमूल सर्किल पर वैश्य समाज व व्यापार मण्डल, सहकारी होलसेल भण्डार के पास लालगढ़ मण्डल स्वागत करेगा।

 

 

आज निकाली जाएगी जन संदेश बाइक रैली

बीकानेर . राजस्थान गौरव यात्रा की पूर्व संध्या पर बुधवार को दीनदयाल सर्किल स्थित आम्बेडकर भवन से जन संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली बीकानेर शहर के दोनों विधानसभा क्षेत्र बीकानेर पश्चिम और बीकानेर पूर्व के विभिन्न इलाकों में जाएगी। पूरे शहरी क्षेत्र में गौरव यात्रा का संदेश देने के बाद वापस दीनदयाल सर्किल पर रैली समाप्त होगी। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि बाइक रैली को भाजपा के वरिष्ष्ठ नेता देवीसिंह भाटी हरी झण्डी दिखाएंगे।

 

इस मौके पर भाजपा के सभी गौरव यात्रा प्रभारी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह रैली गौरव यात्रा आगमन का संदेश और इसमें शामिल होने का आमंत्रण देगी। पांच सितम्बर को शाम 5 बजे दीनदयाल सर्किल स्थित आम्बेडकर भवन से इस बाइक रैली का आगाज होगा। भाजपा नेता युधिष्ठिर सिंह भाटी ने बताया कि जन-जन को गौरव यात्रा का हिस्सा बनाकर मुख्यमंत्री के विजन को समझाने के उद्देश्य से यह रैली निकाली जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.