उदयपुर. हिरणमगरी थानाक्षेत्र के एकलिंगपुरा में चोर एक सूने मकान का ताला तोडकऱ चोर लाखों रुपए के जेवर व नकदी चुरा ले गए। चोरी गए अधिकांश जेवर मकान मालिक की मां के थे जो देहावसान बाद परिवार के पास बतौर निशानी रखे हुए थे। चोरी एकलिंगपुरा हिरणमगरी ऊंकार पुत्र किशोर सुथार व उसके भाई कैलाश के मकान में हुई। दोनों भाई 14 सितम्बर को अपने गांव डूंगला (चित्तौडगढ़़) में आयोजित रात्रि जागरण के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। 15 को देर रात लौटे तो उन्हें मकान की मुख्य द्वार से लेकर दरवाजों पर लगे सभी ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी व अटैचियों के लॉक टूटे पड़े थे। गेहूं व रसोई के सामान को बिखेर रख था। अलमारी व अन्य जगह रखे सभी जेवर गायब थे। परिजनों ने इसकी सूचना हिरणमगरी थानापुलिस को दी, पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज किया।
चोर मकान से दो तोला सोने की टोकरिया, एक तोला सोने की चेन, दो तोला सोने का टढ्डा, एक तोला मादलिया, एक तोला नथ सहित आठ तोला सोने के जेवर, डेढ़ किलो वजनी चांदी की दो कडिय़ा, आधा किलो आवंरा, एक किलो के कड़े, आधा किलो की चार चूडिय़ां, चार जोड़ी छोटे बड़े चांदी के पायजब, एक किलो कंदौरा, चांदी का बोर, हाथ पान सहित करीब सात किलो वजनी चांदी के जेवर सहित 11 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। इसके अलावा चोर एलइडी, गैस चूल्हा, चार कम्बल, तीन दरिया, पांच जैकेट, छह स्कूल बैग, सात साडिय़ा व अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए।
READ MORE : पुलिस खंगाल रही फुटेज, रेजिडेंट आज एक घंटा हड़ताल पर...एसपी ने कहा कि मामले में होगी उचित कार्रवाई
मकान मालिक ऊंकारलाल सुथार ने बताया कि वह शहर में सुथारी काम करता है। मकान में मां व पत्नी के जेवर रखे थे। मां के निधन के बतौर निशानी उन्होंने जेवर को संभाल रखा था। चोर अलमारी में रखे सभी जेवर निकाल ले गए। उन्होंने कोठी में रखे गेहूं को भी पूरी तरह से बिखरते हुए उसमें भी जेवरात की तलाशी ली। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से वारदात हुई संभवत: आसपास के निर्माणाधीन मकानों में कार्य करने वाले श्रमिकों द्वारा की जा सकती है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में चल रहे कार्यो में लगे मजदूरों के बारे में भी पूछताछ की।





No comments:
Post a Comment