Breaking News
recent

योजनाओं का गुणगान कर लुभाने का प्रयास

सादुलपुर.

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को गौरव यात्रा लेकर सादुलपुर पहुंची। इस दौरान उन्होंने 40 मिनट के भाषण में सरकार की पूरी योजनाओं का बखान किया। यही नहीं उन्होंने बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उपचार कराने वाले बच्चों व उनके परिजनों को भी जनता से रुबरू कराया। सीएम ने कहा कि प्रदेश की 33 लाख बालिकाओं को इस योजना में लाभान्वित किया गया है। जिसका खर्चा सरकार ने उठाया है। सीएम राजे कस्बे की राउमावि में आयोजित सभा को संबोधित कर रही थी। ]उन्होंने मंच से कांग्रेस को चुनौती दी कि 60 साल तक देश में राज करने के बावजूद कांग्रेस देश को विकसित नहीं कर सकी। लेकिन ये काम भाजपा ने सत्ता में आते ही पांच साल में ही पूरा करने का प्रयास किया है। राजे ने कहा कि सुराज संकल्प यात्रा के दौरान हमने जनता से वादा किया था कि प्रदेश में १५ लाख लोगों को रोजगार देंगे। इसके तहत हमने रोजगार मेले लगाकर युवाओं को उद्योगपतियों के माध्यम से रोजगार मुहैया कराया है।68 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। अब आने वाले समय में 88 हजार शिक्षकों की भर्ती और की जाएगी। उन्होंने कहा कि ३६ कौम को साथ लेकर चलेंगे।

 

राजे ने जनता से हाथ ऊंचा करवाकर सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा। राजे ने अपने भाषण में किसान, महिला, बिजली, पानी सहित सरकार की अनेक योजनाओं का जिक्र कर महिलाओं को लुभाने का पूरा प्रयास किया। भाषण समाप्त करने के बाद सीएम ने बनाई गए डी गैलेरी में जाकर महिलाओं से मिली और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले राज्यसभा के पूर्व सांसद डा.महेशचन्द्र शर्मा ने कहा कि ये गौरव यात्रा न तो पार्टी की है ना ही मुख्यमंत्री और ना ही सरकार की है। बल्कि ये यात्रा भारत माता की जय-जयकार और विकास करने के लिए निकाली जा रही है। इसलिए जनता इसको समझे और देश हित में निर्णय करें।

खिलाड़ी शंकर से मिलाया हाथ:

भाजपा नेता रामसिंह कस्वां ने एशियाड गेम खेलकर लौटे शंकर स्वामी को मंच पर लेकर पहुंचे। उन्होंने उसको मुख्यमंत्री से मिलाया। उन्होंने उनसे खेल से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खिलाड़ी से हाथ मिलाया।
\

सांसद ने सीएम के समक्ष उठाई मांग:

 

सांसद राहुल कस्वां ने अपने भाषण में क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। उन्होंने सिधमुख को तहसील का दर्जा देने, सिमधुख कैनाल की 122 करोड़ की डीपीआर को स्वीकृति करवाने और सादुलपुर में सैनिक कल्याण बोर्ड का कार्यालय खुलवाने की मांग की।

 

कांग्रेस का राम निकला
मुख्यमंत्री की सभा में देवस्थान राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि कांग्रेस का राम निकल गया है। ये बिना सोचे समझे भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। जनता इनका असली चेहरा पहचान चुकी है।

 

कार्यक्रम की झलकियां
- मंच पर पंचायत राज मंत्री राठौड़ के करीबी भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वासुदेव चावला, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा मंच से रहे नदारद
- हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय नेहरु शर्मा व भाजपा कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुख्यमंत्री को सभा स्थल तक लेकर पहुंचे।
- सभा के बाद जनता का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद रामङ्क्षसह कस्वां ने कहा कि वे सभास्थल पर पानी की व्यवस्था नहीं कर पाए। इसके लिए उन्हे खेद है।
- सादुलपुर कस्बे में दो ओवर व दो अण्डर ब्रिज बनवाने की घोषणा की

 

कांग्रेस रोकना चाहती है गौरव यात्रा

 

तारानगर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि विकास के मामले में पिछड़े राजस्थान को भाजपा ने दूसरे पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है। लोगों ने जो नए राजस्थान का सपना देखा था उसकी तस्वीर अब दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को गौरव यात्रा कार्यक्रम के तहत कस्बे के बालाजी जोहड़ मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि गौरव यात्रा को मिल रहे अपार समर्थन से कांग्रेस घबरा गई है जिसके चलते वह गौरव यात्रा को रोकना चाहती है। लेकिन विकास का गान करने वाली ये गौरव यात्रा रुकने वाली नहीं है यह निरंतर जारी रहेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.