Breaking News
recent

बिहारः एक हफ्ते से बीमार हैं सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी बोले जनता को बताएं मेडिकल बुलेटिन

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत एक हफ्ते से खराब है। इसके चलते उनकी सभी सरकारी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं। बिहार के उप-मुख्यमंत्री रहे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर एक ट्वीट किया है। तेजस्वी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री की सेहत से जुड़ी जानकारी दी जानी चाहिए। इसके साथ ही तेजस्वी ने नीतीश के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

यह भी पढ़ें: कश्‍मीर- पत्थरबाजों को पकड़ने के लिए खुद भीड़ में शामिल हो गई पुलिस, गुनहगारों को किया गिरफ्तार

'लगातार काम की वजह से बिगड़ी तबीयत'

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नीतीश को बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत है। खराब सेहत की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि बिना छुट्टी लिए लगातार काम करने की वजह से नीतीश की तबीयत खराब हुई है। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम निरंतर उनकी देखरेख कर रही है।

यह भी पढ़ेंः माकपा विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा-'गलतियां हो जाती है'

नहीं हो पाई कैबिनेट बैठक

चेन्नई की यात्रा से लौटने के बाद से ही मुख्यमंत्री के तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। नीतीश की अस्वस्थता के कारण कैबिनेट की बैठक भी नहीं हुई। इसके साथ ही वो 5 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह जैसे अहम कार्यक्रम में भी नीतीश शिरकत नहीं कर सके। जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश की तबीयत में अब तेजी से सुधार हो रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि वे सोमवार तक स्वस्थ हो जाएंगे। फिलहाल सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ेंः तेलंगाना विधानसभा भंग करने और सरकार के वादा न निभाने पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.