Breaking News
recent

बंगाल : तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में बड़ा विस्फोट, भाजपा पर आरोप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूण कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी के कार्यालय में विस्फोट हुआ। विस्फोट में कार्यालय का एक बड़ा हिस्सा उड़ गया, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कंकड़ताला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "बीरभूम जिले के कंकड़ताला में स्थित तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यालय में सोमवार विस्फोट हुआ। विस्फोट में एक मंजिला इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। अधिकारी ने कहा, "घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। विस्फोट के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।"घटना के तत्काल बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। टीएमसी और भाजपा ने एक-दूसरे पर विस्फोट के आरोप लगाए। तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष, अणुब्रत मंडल ने आरोप लगाया कि झारखंड के भाजपा समर्थित कुछ उपद्रवियों का इसके पीछे हाथ है।

भाजपा पर लगाया आरोप

अणुब्रत मंडल ने कहा, "भाजपा झारखंड से गुंडे लेकर आई है। वे पिछले कुछ दिनों से विस्फोट की योजना बना रहे थे। वे सफल हुए।" भाजपा के राज्य नेतृत्व ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वार पार्टी कार्यालय में रखे गए देसी बम के कारण विस्फोट हुआ है। भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस स्थानीय लोगों को आतंकित करने के लिए पार्टी कार्यालय में बम बना रही है और उसे जमा कर रही है। ऐसा लगता है कि इमारत में बम बनाने के दौरान ही विस्फोट हुआ।"

पिछले महीने भी हुआ था हमला

गौरतलब है कि पश्चिम मिदनापुर जिले में पिछले महीने भी ब्लास्ट हुआ था। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के मकरामपुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में सभा के दौरान हुए विस्फोट में एक जने की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टीएमसी ने इसके लिए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला । टीएमसी नेता ने कहा कि हमले के पीछे सिर्फ और सिर्फ भाजपा का हाथ है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.