Breaking News
recent

नौकरी के बहाने होटल में बुलाया और कर दिया गलत काम

पांच जनों के खिलाफ कराया मामला दर्ज

श्रीगंगानगर. एक महिला को दस-बारह हजार रुपए की नौकरी दिलाने के बहाने सुखाडिया सर्किल पर एक होटल में ले जाकर एक कथित डॉक्टर, होटल मालिक सहित पांच जनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस ने बताया कि खाजूवाला बीकानेर हाल निवासी विजयनगर निवासी एक महिला ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब पंद्रह दिन पहले राजकीय चिकित्सालय श्रीगंगानगर में डॉक्टर को दिखाने के लिए आई थी। यहां उसे एक व्यक्ति मिला जो खुद को सादुलशहर का डॉक्टर बता रहा था और उसने अपना नाम हरजीत सिंह उर्फ राहुल उर्फ संदीप बताया।

उससे जान पहचान होने पर उसने महिला के काम आदि के बारे में जानकारी ली। महिला कहीं काम करती है। कथित डॉक्टर ने उसको दस-बारह हजार रुपए की नौकरी दिलाने की बात कही। 28 अगस्त को उसे श्रीगंगानगर बुला लिया और सुखाडिया सर्किल के समीप क्लासिक होटल में ले गया।

जहां उसको चाय पिलाई गई। चाय पीते ही वह अचेत हो गई। कथित डॉक्टर, होटल मालिक, एक फौजी नाम के व्यक्ति व दो अन्य ने बारी-बारी से उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। वहां से वह अपने गांव चली गई और घटना के बारे में परिजनों को अवगत कराया। परिजनों को साथ लेकर मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शनिवार शाम को सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित मय जाब्ते के होटल पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया तथा होटल वालों से पूछताछ की।

 

एक महिला को दस-बारह हजार रुपए की नौकरी दिलाने के बहाने सुखाडिया सर्किल पर एक होटल में ले जाकर एक कथित डॉक्टर, होटल मालिक सहित पांच जनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस ने बताया कि खाजूवाला बीकानेर हाल निवासी विजयनगर निवासी एक महिला ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब पंद्रह दिन पहले राजकीय चिकित्सालय श्रीगंगानगर में डॉक्टर को दिखाने के लिए आई थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.