क्षेत्र के डोलर गांव का मामला
रोटेदा. राष्ट्रीय चंबल घडिय़ाल अभयारण क्षेत्र के डोलर गांव में शुक्रवार रात को एक किसान के बाड़े में करीब दस बजे दो फीट लंबा मगरमच्छ धुस गया। जिसे देखकर मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चंबल घडिय़ाल अभयारण्य के गश्तीदल को दी। सूचना पर गश्तीदल सदस्य शैतानराम, विक्रम सिंह सहित अन्य सदस्यों ने पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया और चंबल नदी में छोड़ दिया। किसान छोटूलाल गुर्जर ने बताया कि रात को बाड़े में भेड़ों के समीप मगरमच्छ आ गया था। जिससे भेडं़े चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर बाड़े में पहुंचा ओर मगरमच्छ को देखा। हालांकि किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन आस-पास के लोगों में भय व्याप्त हो गया था। वहीं गश्ती दल प्रभारी शैतानराम ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर रात को ही मौके पर पहुंचकर करीब दो फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़कर चंबल नदी में छोड़ दिया था।
ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार गांव के बीच स्थित तलाई में बीते कईदिनों से मगरमच्छ के होने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। मगरमच्छ ने गत दिनों एक बकरी को भी घायल कर दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने वनपाल चुंगी नाके पर प्रदर्शन कर मगरमच्छ को निकालने की मांग की थी। लेकिन तलाई में पानी अधिक होने से वनकर्मियों को सफलता नहीं मिली थी।
शौच के लिए जा रहे व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
देईखेड़ा. दिल्ली मुंबई रेल लाइन पर शनिवार तड़के शौच के लिए जाते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से एक जने की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। थानाधिकारी लक्ष्मण लाल मेहर ने बताया कि शनिवार को अल सुबह घाट का बराना स्टेशन अधीक्षक ने नोताड़ा फाटक के पास रेल की चपेट में आने से एक जने की मौत की सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से मृतक की शिनाख्त देईखेडा निवासी रामपाल कुम्हार (50) के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था। शव का कस्बे के राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में मृग दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि मृतक की पत्नी की भी कुछ वर्ष पूर्व दुर्घटना में मौत हो गईथी। अब परिवार में सिर्फ १३ व १८ वर्ष के दो बालक हैं। जिन्हें संभालने वाला भी कोई नहीं रहा।





No comments:
Post a Comment