Breaking News
recent

कान्हा बन फोड़ी हांडी, रात में जन्मोत्सव पर गाए गीत

जालोर. भक्तिगीतों से सराबोर माहौल, जयकारे लगाते श्रद्धालु, भक्ति गीत गाती महिलाओं के बीच कान्हा के जयकारे। मौका था कृष्ण जन्मोत्सव के तहत शहर में सोमवार सवेरे शहर में निकाली गई शोभायात्रा का।
शहर सहित जिले भर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं जगह-जगह शोभायात्रा निकालकर भगवान कृष्ण औ राधा की माटी से प्रतिमाएं भी बनाई गईं। महिला-पुरुषों ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना भी की। साथ ही दान पुण्य व मंदिरों में दर्शन कर खुशहाली की कामना की।
जिला मुख्यालय पर शोभायात्रा तिलक द्वार से रवाना होकर, पंचायत समिति, बड़ी पोल, सुभाष मार्केट, गांध्ी चौक, सूरजपोल, शांतिनगर, बाईपास रोड, राजेंद्रनगर व अस्पताल चौराहा होते हुए पुन: तिलक द्वार पहुंचकर विसर्जित हुई। वहीं युवाओं की टोलियों ने कन्हैया के जयकारों और गुलाल उड़ाकर जगह-जगह बांधी गईदही हांडियां फोड़ी। महिलाओं व युवतियों ने रात में कन्हैया और राधा की मिट्टी से प्रतिमाएं बनाई।
देर रात कान्हा के जन्मोत्सव पर एक-दूसरे को बधाई देते हुए माखन, पंजरी और प्रसादी का भोग लगाया। इस दौरान मुख्य मार्गों पर ,दही हांडी व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। शोभायात्रा में पूर्व मंत्री जोगेश्वर गर्ग, अधिवक्ता मधुसूदन व्यास, सुनील शर्मा, सुरेश सोलंकी, ओमप्रकाश मेघवाल, सांवलाराम, ओबाराम समेत कई जने मौजूद रहे।
अगले दिन किया विसर्जन
जिले भर में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व पर कान्हा की माटी की प्रतिमाएं बनाई गईं। वहीं अगले दिन मंगलवार को इन प्रतिमाओं को ढोल ढमाकों के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले महिलाओं व युवतियों ने कान्हा की प्रतिमा के समक्ष नृत्य किया। साथ ही लूर लेते हुए विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रतिमाओं का तालाब व नाडिय़ों में विसर्जन किया गया।
सांचौर. शहर समेत क्षेत्रभर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान शहर में भगवान कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। जिससे देखने के लिये पूरा शहर उमड़ पड़ा।
शाोभायात्रा दरबार चौक से सवेरे ९ बजे रवाना हुई जो हाड़ेचा रोड, चौधरी धर्मशाला, पुरोहित धर्मशाला, बिश्नोई धर्मशाला के पास होते हुई न्यू बस स्टेशन रोड, चार रास्ता, रानीवाड़ा रोड, विवेकानंद सर्कल, सब्जीमंडी, सदर बाजार से होते हुए पुन: दरबार चौक पहुंची। इस दौरान हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
पंडित भागीरथ व्यास व पंडित पुरिन्दर व्यास के धार्मिक आर्चात्व में पूजन करने के बाद निकाली गई शोभायात्रा में विधायक सुखराम बिश्नोई, भाजपा नेता नरेन्द्र चौधरी, दानाराम चौधरी, नगरपालिकाध्यक्ष नीता मेघवाल, उपखंड अधिकारी गोमती शर्मा, पुलिस उपअधीक्षक ओमप्रकाश उज्जवल, थानाधिकारी सुरेश चौधरी, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष बीरबल बिश्नोई, श्रवण सिंह राव,भरत कुमार शर्मा, सजन शर्मा, प्रवीण पुरोहित, हरचंद पुरोहित, भंवरसिंह राव, हितेश पुरोहित, नगरपालिका उपाध्यक्ष दीलिप राठी, डाया भाई, योगेश जोशी सहित कई जने मौजूद थे।
रानीवाड़ा. श्रीकृष्ण मंदिरों में सोमवारको भक्तों का तांता लगा रहा। नगर के सदर बाजार स्थित ठाकुरजी मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। पुजारी ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकरसुबह से ही विभिन्न आयोजन हुए। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंदिर प्रांगण में भजन-जागरण किया गया। गरबा चौक, आपेश्वर कॉलोनी, बाई पास रोड पर मटकी फोड़कार्यक्रम हुए।गांवों में माटी के कानूड़ा बनाकर स्थापित किए गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.