Breaking News
recent

सण्डे का फन मेले में दिखा, जमकर हुई खरीदारी

भीलवाड़ा।

राजस्थान पत्रिका मेगा ट्रेड फेयर में रविवार को फन का मेला रहा। विभिन्न स्टालों पर भीड़ रही और बच्चों ने झूले-चकरी के साथ ही फूडजोन में परिजनों के साथ व्यंजनों का लुत्फ उठाया। शहरी बाशिन्दों ने शाम मेले के नाम की और खरीदारी में उत्साह दिखाया। यहां अजमेर ओवरब्रिज चौराहा स्थित एमटीएम ग्राउंड पर मेले के दूसरे दिन ही शहरी बाशिन्दों की रुचि दिखी।

 

सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ से यहां त्योहारी मेले का नजारा था। देश के विभिन्न हिस्सों के व्यवसाइयों ने इलेक्ट्रोनिक, मोबाइल, फर्नीचर, रेडिमेड गारमेंट, ज्वैलरी की नई शृंखला के साथ स्टॉल लगाई हैं। फूडजोन व बच्चों के जोन में भी विभिन्न वैरायटी लोगों को भा रही है। राजस्थान पत्रिका मेगा ट्रेड फेयर में रविवार को फन का मेला रहा


राजस्थान पत्रिका का मेगा टे्रड फेयर का आगाज अजमेर चौराहा ओवरब्रिज स्थित एमटीएम ग्राउंड पर शनिवार को हुआ। सांसद सुभाष बहेडि़या ने फीता काटकर मेले का शुभारम्भ किया। पंडित अशोक व्यास के मंत्रोच्चार के साथ सांसद बहेडि़या एवं नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त सूर्यप्रकाश संचेती ने गणेश पूजा की। भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रशांत मेवाड़ा भी मौजूद थे।

 

 

हैल्थ व फिटनेस उत्पाद, हैण्डलूम, रेडीमेड कपड़े
फेयर में विभिन्न उत्पादों की स्टाल लगी हैं। इनमें साडिय़ां, वॉल स्टीकर, रजाई-गद्दे, फर्नीचर, खिलौने, शिक्षा व ऑटोमोबाइल्स से संबंधी जानकारियां, गïृहसज्जा सामग्री, इलेक्ट्रोनिक सामान, आचार व मुरब्बे, मसाले, नमकीन, पापड़, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, फैशन परिधान, हैल्थ व फिटनेस उत्पाद, हैण्डलूम, रेडीमेड कपड़े उपलब्ध हैं।


जायके के संग मनोरंजन
मेगा टे्रड फेयर में खरीदारी, मनोरंजन, खाने-पीने आदि की विशेष व्यवस्था है। बच्चों के लिए विशेष जोन में कई प्रकार के झूले हैं। इनमें ब्रेकडांस, कोलम्बस, डे्रगन, कटर पिलर, कार, जीप, बोन्सी, मिक्की माउस आदि शामिल हैं। खाने-पीने के लिए विशेष फूडजोन में मुम्बई की भेलपुरी, दिल्ली के छोले कुल्चे, चाऊमीन, बर्गर, आइसक्रीम, इडली सांभर, डोसा, पावभाजी, कढ़ी कचोरी, छोले भटूरे, पिज्जा की स्टालें हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.