सवाईमाधोपुर. भारतीय डाक विभाग की ओर से सवाईमाधोपुर मंडल के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का जिला स्तरीय उद्घाटन समारोह मानटाउन क्लब में शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल, विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर पीसी पवन थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि ने इसकी जानकारी दी। अधीक्षक डाकघर आरएस मीणा ने बताया कि सवाईमाधोपुर मंडल के अधीन जिले में 5 एवं करौली जिले में 5 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखाओं की शुरुआत की जा रही है। घर बैठे बैकिंग सुविधा मिलेगी। देश में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 650 शाखाएं एवं 3250 एक्सेस प्वॉइंट की शुरुआत की गई।
बहरावण्डा खुर्द. कस्बे के राउमावि परिसर में शनिवार को बहरावण्डा खुर्द डाकघर शाखा द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच रमेश गोयल थे।
चौथकाबरवाड़ा. उपडाकघर पर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत की। मुख्य अतिथि सरपंच शीतल पहाडिय़ा थी। पोस्टमास्टर मुकेश जैन ने इसकी जानकारी दी।
बारां के किसानों ने सीखे नवाचार
खण्डार. ग्राम पंचायत बहरावण्डा खुर्द में किसान परियोजना को देखने के लिए बारां के कंवाई सालपुरा अटरू के 52 किसानों का दल भ्रमण पर आया। उन्होंने किसान सेवा केन्द्र, कस्टम हायर सेन्टर का भ्रमण किया। साथ ही बकरी पालन, मुर्गी पालन के तरीके सीखे। इस मौके पर ब्लॉक कार्डिनेटर श्रीराम मीणा, शैलेन्द्र सिंह, विनोद सहित कई मौजूद थे।
रास्तों पर जमा कीचड़:
पीपलदा. क्षेत्र के हनुत्या गांव के मुख्य रास्ते पर गदंगी व कीचड़ कई दिनों से जमा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गंदगी व कीचड़ हो रहा है।
अब घर-घर होगी बेटियों की बात : सवाईमाधोपुर. बेटियों को बचाने के प्रति जनजागरूकता की एक और अभिनव पहल करते हुए डॉटर्स आर प्रीशियस अभियान के तहत प्रदेश की लगभग पांच हजार ग्राम पंचायतों में बेटी पंचायत का आयोजन कर आमजन को बेटियां अनमोल हैं संदेश दिया जाएगा। सीएमएचओ डॉ.तेजराम मीना ने बताया कि जिले की समस्त 200 ग्राम पंचायतों में विभाग की ओर से डॉटर्स आर प्रीशियस कार्यक्रम होंगे। तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 7 सितंबर सहित 14, 25 व 28 सितंबर को होने वाली बेटी पंचायत सहित, डैप रक्षकों का चयन की रूपरेखा बनाई गई।





No comments:
Post a Comment