Breaking News
recent

एशिया कप में ये दिग्गजों कमेंट्री करते नजर आएंगे, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। इस साल एशिया कप 2018 का आयोजन यूएई किया जा रहा है। इस टूर्नमेंट की शुरुआत 15 सितंबर से होगी। टूर्नमेंट का पहला मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दुबई में खेला जाएगा। जिसके लिए सारे देशों ने कमेंटेटरों की टोली का ऐलान कर दिया गया है। भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने अपने अपने कमेंटेटरों की लिस्ट जारी कर दी है।

वीवीएस लक्ष्मण भी करेंगे कमेंट्री
इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन और वीवीएस लक्ष्मण होंगे। हालांकि अगर लक्ष्मण किसी वजह से मौजूद नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह दिग्गज गेंदबाज ज़हीर खान होंगे। पाकिस्तान की ओर से रमीज़ राजा और आमिर सोहेल को शामिल किया गया है। वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डीन जोंस भी नज़र आएंगे। श्रीलंका के महान खिलाड़ी कुमार संगकारा भी मौजूद रहेंगे। श्रीलंका के ही रसेल एरनोल्ड भी एक्सपर्ट की भूमिया में दिखेंगे। इसके अलावा बांग्लादेश के अथर अली खान, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन जैसे दिग्गज एशिया कप में अपनी कमेंट्री से क्रिकेट को मनोरंजक बनाएंगे।

रोहित करेंगे भारतीय टीम की कप्तानी
बता दें श्रीलंका टीम का कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को चुना गया है और इस सीरीज के लिए दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की भी टीम में वापसी कराई गई है। वहीं भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। श्रीलंका का सामना एशिया कप में 15 सितम्बर को बांग्लादेश से होगा। इसके बाद 17 सितम्बर को वह अफगानिस्तान से भिड़ेगी। एशिया कप में ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग होंगे तो ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें होंगी। दोनों ग्रुप की चोटी की दो टीमें सुपर-फोर के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी। टूर्नमेंट का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को हॉन्ग कॉन्ग से होगा। 19 सितंबर को भारतीय टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.