Breaking News
recent

लगातार दूसरे दिन सस्ते हुए सोना-चांदी, कीमतों में आई इतनी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। अमरीकी फेडरल रिजर्व की ओर से नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की तेजी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में रही नरमी का असर गुरुवार 27 सितंबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी देखा गया। गुरुवार को सोना 100 रुपए फिसलकर 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 300 रुपए टूटकर 38,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अमरीकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को समाप्त दो दिवसीय बैठक में ब्याज दर 0.25 फीसदी बढ़ा दी थी। इससे डॉलर मजबूत हुआ और सोने में गिरावट देखी गई। सोना हाजिर बुधवार को कारोबार के दौरान 1,190.13 डॉलर प्रति औंस के दो सप्ताह के निचले स्तर तक लुढ़क गया था। हालांकि, गुरुवार को 0.80 डॉलर के सुधार के साथ यह 1,195.75 डॉलर प्रति औंस के भाव

अमरीकी सोना वायदा में भी दिखी तेजी

दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी गुरुवार को 0.60 डॉलर की मजबूती में 1,199.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि ब्याज दर में 0.25 फीसदी की वृद्धि अपेक्षित थी, इसलिए पीली धातु पर ज्यादा असर नहीं हुआ और गुरुवार को इसमें सुधार देखा गया। फेड के फैसले के बाद डॉलर में अपेक्षित तेजी नहीं आने से निवेशकों ने सोने में निवेश किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर चढक़र 14.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

चांदी में 300 रुपए की गिरावट

स्थानीय बाजार में सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए लुढ़ककर 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही नरमी के साथ 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए पर स्थिर रही। चांदी पर दबाव ज्यादा रहा और चांदी हाजिर 300 रुपए लुढ़ककर 38,450 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी वायदा 295 रुपए की गिरावट में 37,970 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 72 हजार और 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,550

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,400

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,450

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,970

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 72,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.