बाड़मेर. शहर भर में चल रहे गणपति महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को गणपति पंडालों में श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लेकर खुशहाली की कामना की। गणपति पंडालों में गणपति के भजनों से माहोल्ल धर्ममय नजर आया। विभिन्न मोहल्लो में सत्संग व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्री गणेश ग्रुप शहर के झूलेलाल मंदिर के पास चल रहे गणपति महोत्सव में विधायक मेवाराम जैन की अध्यक्षता में महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती में भाग लेकर श्रद्धालुओं ने खुशहाली की कामना की। इस मौके पर पंकज लालवानी, वीरूमल, कृणाल केवलानी, तेजदान, अक्षय परमार आदि मौजूद रहे।
आजाद युवा ग्रुप आजाद चौक में आजाद युवा ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेन्द्रसिंह सेतराऊ की अध्यक्षता में महाआरती का आयोजन हुआ। यहां पर महिला मंडल ने भजनों की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में महेशसिंह, जितेन्द्र सोनी, योगेश, मोटू सोनी, रवि सोनी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। कृष्ण कन्हैया सेवा समिति शहर के पुरानी सब्जी मंडी स्थित बावडी के पास चल रहे कार्यक्रम में धर्मेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में महाआरती का आयोजन हुआ। यहां पर रिद्धी सिद्धी सहित लगी गणेश प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र रही । इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में मनीष शारदा, कपिल, राम सोनी, धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे।
Read more : चुनाव हारने के बाद एबीवीपी संगठन के कई पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज,छह को संगठन से बाहर निकालने की तैयारी
Read more : मानसरोवर में लूट के बाद पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार की सनसनीखेज हत्या, इलाके में दहशत
Read more : आर्थिक अपराधियों के निकल भागने के मायने क्या? देखिए क्या कहना है इस मुद्दे पर जानकारों और प्राइम पोल का





No comments:
Post a Comment